करुण नायर की टेस्ट टीम में वापसी की कोशिशें तेज, जड़ दिया दोहरा शतक- पिछले मैच में ठोका था डैडी हंड्रेड

इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम से फिर बाहर हुए मिडल ऑर्डर बल्लेबाज करुण नायर ने एक बार फिर भारतीय टीम में वापसी का अपना दावा मजबूत करना शुरू कर दिया है. इस सीनियर बल्लेबाज ने सीजन का पहला दोहरा शतक भी अपने नाम कर लिया.

Published date india.com Updated: November 2, 2025 6:32 PM IST
Karun Nair Double ton
रणजी ट्रॉफी 2025- करुण नायर ने जड़ा दोहरा शतक @BCCI/x

Karun Nair Double Ton vs Kerala: ‘डियर क्रिकेट गिव मी अ वन मोर चांस.’ ये लाइनें भारतीय टीम के सीनियर मिडल ऑर्डर बल्लेबाज करुण नायर ने तब लिखी थीं, जब वह एक बार फिर भारतीय टीम में वापसी के लिए बेकरार थे. 33 साल के इस बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी समेत विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पिछले दो सीजन में दमदार फॉर्म दिखाकर भारतीय टीम में वापसी कर ली. वह इस साल इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा बने थे. लेकिन इस दौरे के बाद एक बार फिर उनकी टीम से छुट्टी हो गई. लेकिन नायर एक बार फिर टीम में अपनी वापसी का जोर लगा रहे हैं और इस कड़ी में उन्होंने अपने बल्ले से फिर आग उगलना शुरू कर दिया है.

केरल के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक

नायर ने इस कड़ी में रविवार को केरल के खिलाफ दोहरा शतक जड़ दिया. यह रणजी ट्रॉफी में बैक टू बैक उनका इस सीजन का दूसरा शतक है. उन्होंने इस पारी के दौरान 233 रन बनाए, जिसमें 25 चौके और 2 छक्के भी शामिल थे. उनके इस दमदार दोहरे शतक के दम पर कर्नाटक ने अपनी पारी 586/5 पर घोषित की. करुण के अलावा उनके जोड़ीदार रविचंद्रन स्मरन (220*) ने भी नाबाद दोहरा शतक जमाया. इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 343 रनों की साझेदारी भी की. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक केरन ने 21 रन जोड़ने तक 3 विकेट गंवा दिए हैं. करुण ने इससे पहले गोवा के खिलाफ भी नाबाद 174 रन भी जड़े थे.

सीजन की तीसरी जीत की ओर बढ़ा कर्नाटक

उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर कर्नाटक सीजन की तीसरी जीत की ओर बढ़ गया है. यह इस सीजन उसका तीसरा ही मैच है. नायर की शानदार फॉर्म उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ 14 नवंबर से शुरू होने वाली सीरीज में वापसी दिला सकती है. इंग्लैंड दौरे के बाद जब वेस्टइंडीज के खिलाफ जब भारत ने दो टेस्ट की घरेलू सीरीज खेली थी तो उन्हें टीम से बाहर कर दिया था. कर्नाटक की टीम यह मैच केरल के घर पर खेल रही है.

इंग्लैंड दौरे के बाद टीम इंडिया से बाहर हुए करुण नायर

इससे पहले करुण को जब अपने घरेलू क्रिकेट में दमदार परफॉर्मेंस के दम पर इंग्लैंड दौरे पर चुना गया तो इस बल्लेबाज को भारतीय टीम में नंबर 6 और नंबर 3 पर भरपूर मौके मिले थे. उन्हें 5 टेस्ट की सीरीज में 4 मैचों में खेलने का मौका मिला, जहां वह 8 पारियों में खेलकर सिर्फ एक हाफ सेंचुरी ही जमा पाए. उन्होंने कुल 205 रन बनाए.

सिलेक्टर्स बोले- इंग्लैंड में कुछ ज्यादा की थी उम्मीद

वेस्टइंडीज के खिलाफ जब उन्हें टेस्ट सीरीज में नहीं चुना गया था तो इस पर चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने कहा कि था कि करुण इंग्लैंड में वह नहीं कर पाए, जिसकी उनसे उम्मीद थी. इसके बाद इस बल्लेबाज ने हाल ही में सिलेक्टर्स के फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि उन्हें थोड़ा और मौका मिलना चाहिए. बहरहाल इस बल्लेबाज ने अपने बल्ले से कमाल दिखाना शुरू कर दिया है. वह जानते हैं कि चयनकर्ताओं को भारतीय टीम में अपनी वावसी के लिए फॉर्म और बड़े-बड़े स्कोर जड़ने से बेहतर तरीका कोई नहीं है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.