By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Kashif Ali Smashed 88 Runs In 36 Balls In Metro Bank One Day Cup Match In England
07 छक्के, 08 चौका...Pok में जन्मे काशिफ अली ने इंग्लैंड में बल्ले से मचाया कोहराम
वॉर्सेस्टरशर के लिए खेलते हुए काशिफ अली ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में नजर आए. उन्होंने सिर्फ 21 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया
इंग्लैंड में खेले जा रहे मेट्रो बैंक वनडे कप मैच में युवा बल्लेबाज काशिफ अली ने बल्ले से कोहराम मचा दिया. काशिफ अली ने 36 गेंद में 88 रन की तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई. अपनी पारी में उन्होंने 07 छक्के और 08 चौका लगाया. काशिफ अली पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर के रहने वाले हैं.
वॉर्सेस्टरशर के लिए खेलते हुए खेली तूफानी पारी
वॉर्सेस्टरशर के लिए खेलते हुए काशिफ अली ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में नजर आए. उन्होंने सिर्फ 21 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 36 गेंद में 88 रन बनाए, जिसमें सात छक्का और आठ चौका शामिल है. उनकी इस पारी से वॉर्सेस्टरशर ने 30 ओवर में पांच विकेट पर 254 रन बनाए. कप्तान जैक लिबी ने 60 गेंद में 71 रन और रॉब जोन्स ने 48 गेंद में 53 रन का योगदान दिया.
192 रन पर ढेर हुई डर्बीशायर की टीम
वॉर्सेस्टरशर के 254 रन के जवाब में डर्बीशायर की टीम 25.1 ओवर में 192 रन पर ढेर हो गई. वॉर्सेस्टरशर ने 62 रन से इस मुकाबले को जीत लिया. डर्बीशायर के लिए लुईस रीस ने 64 गेंद में 96 रन की पारी खेली, मगर वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. पैट ब्राउन ने चार और जोश बेकर ने तीन विकेट लिए.
🗣️ “You’ve got to be brave and back your shots.”@Kash798 reflects on his 88 from 36 balls innings at Derby 💪 pic.twitter.com/YTkIZVR7ZZ
— Worcestershire Rapids (@WorcsCCC) August 18, 2023
पीओके में हुआ था काशिफ अली का जन्म
काशिफ अली का जन्म 1998 में पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर के कोटली में हुआ था, जहां से वह इंग्लैंड चले गए. 25 साल के काशिफ अली ने दो फर्स्ट क्लास, 11 लिस्ट ए और 24 टी-20 मैच खेला है. फर्स्ट क्लास के दो मैच में उन्होंने 62 रन बनाए हैं, वहीं 11 लिस्ट ए मैच में इस युवा बल्लेबाज ने 47.20 की औसत से 472 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल है. 24 टी-20 मैच में एक अर्धशतक के साथ उनके नाम 378 रन हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें