कौन हैं आकिब नबी डार, ₹30 लाख बेस प्राइज वाले अनकैप्ड खिलाड़ी को मिली 28 गुणा कीमत

Who is Auqib Nabi Dar: जम्मू कश्मीर के ऑलराउंडर आकिब नबी डार का नाम जब अनकैप्ड ऑलराउंडरों के सेट में सामने आया तो उन पर फ्रेंचाइजियों ने इस कदर माल लुटाया कि सभी उन्हें जानने की होड़ में जुट गए.

Published date india.com Updated: December 16, 2025 6:21 PM IST
Auqib Nabi Dar
आकिब नबी डार @instagram

Who Is Auqib Nabi Dar IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में एक बार फिर हैरान करने का सिलसिला जारी है. इस लीग के 19वें सीजन के लिए आबू धाबी में हो रहे मिनी ऑक्शन में भारत की घरेलू क्रिकेट के आकिब नबी डार ने दुनिया को हैरान कर दिया है. वह इस IPL ऑक्शन में सिर्फ 30 लाख के बेस प्राइज के साथ मैदान में उतरे थे लेकिन उन्हें खरीदने में दिल्ली कैपिटल्स (DC) समेत कई अन्य फ्रेंचाइजियों ने ऐसी दिलचस्पी दिखाई की उन्हें बेस प्राइज से 28 गुणा ज्यादा कीमत मिल गई. घरेलू क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर के लिए खेलने वाले इस खिलाड़ी को IPL में पहली एंट्री से 8 करोड़ 40 लाख रुपये की कीमत मिली. इस कीमत में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नाम कर लिया.

29 साल के हैं आकिब नबी डार

बता दें 29 साल के डार ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में दिख रहे हैं. वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे हैं और इस सीजन खेले 7 मैचों में वह 15 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. हालांकि वह ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं लेकिन बल्ले से SMAT में उन्होंने 5 पारियों में 42 रन ही बनाए हैं और इसमें 32 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है, जिसमें 2 बार नाबाद रहे हैं.

साल 2018 से रखा घरेलू क्रिकेट में कदम

आकिब डार साल 2018 में लिस्ट A करियर की शुरुआत की थी. इसके अगले साल उन्हें जम्मू कश्मीर ने अपनी टी20 और फिर 2020 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में मौका दिया. वह सीजन दर सीजन खुद को तीनों फॉर्मेट में साबित करते रहे. 29 वर्षीय इस ऑलराउंडर ने अब तक अपने करियर में 36 फर्स्ट क्लास, 29 लिस्ट A और 34 टी20 मैच खेले हैं.

बल्ले से ज्यादा बॉल से छोड़ी है छाप

अपने फर्स्ट क्लास करियर में उन्होंने 125 विकेट और 870 रन बनाए हैं. उनके नाम सिर्फ एक ही हाफ सेंचुरी दर्ज है. लिस्ट A करियर में उन्होंने 42 विकेट लेने के साथ-साथ 25 पारियों में 351 रन भी बनाए हैं. वहीं टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने 34 मैच खेलकर 43 विकेट्स पर अपना नाम लिखा है, जबकि बल्ले से इस फॉर्मेट में उन्होंने 17 पारियों में 141 रन बनाए हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.