केशव महाराज ने तोड़ा 64 साल पुराना साउथ अफ्रीकी रिकॉर्ड, इस मामले में बने नंबर 1

Keshav Maharaj Created History: साउथ अफ्रीका के इस लेफ्टआर्म स्पिनर ने 52वें टेस्ट में 171 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. अब वह अपने देश के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले स्पिनर हैं.

Published date india.com Published: August 19, 2024 10:52 AM IST
Keshav Maharaj Test
केशव महाराज @ICC

Keshav Maharaj Created History For South Africa: गुयाना. वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को खत्म हुई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में केशव महाराज गेंद से छाए रहे. उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर मेहमान टीम ने 1-0 से जीत अपने नाम की है. महाराज ने त्रिनिदाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी 8 विकेट झटके थे, जो ड्रॉ पर खत्म हुआ और इसके बाद उन्होंने गुयाना टेस्ट में कुल 5 विकेट अपने नाम कर साउथ अफ्रीका को 40 रन से जीत दिलाकर सीरीज पर मोहर लगा दी. 34 वर्षीय स्पिनर ने इसी के साथ साउथ अफ्रीका के क्रिकेट इतिहास में एक खास उपलब्धि भी अपने नाम कर ली. अब वह साउथ अफ्रीका के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले स्पिनर हैं.

केशव महाराज ने तोड़ा 64 साल पुराना रिकॉर्ड

महाराज ने अब तक 52 टेस्ट मैच खेलकर कुल 171 शिकार अपने नाम किए हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका का 64 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उनसे पहले यह उपलब्धि ह्यूज टेफील्ड (Hugh Tayfield) के नाम थी. ऑफ स्पिनर टेफील्ड ने साउथ अफ्रीका की ओर से 1949-1960 के बीच 37 टेस्ट मैच खेलकर 170 विकेट अपने नाम किए थे.

सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले 9वें गेंदबाज

अब साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में महाराज से आगे 8 और गेंदबाज हैं लेकिन ये सभी तेज गेंदबाज हैं. डेल स्टेन इस फेहरिस्त में सबसे आगे हैं, जिन्होंने लाल गेंद से साउथ अफ्रीका के लिए 439 शिकार किए हैं. उन्होंने 93 टेस्ट मैच खेलकर यह उपलब्धि अपने नाम की.

महाराज से आगे ये हैं साउथ अफ्रीकी गेंदबाज

इस कड़ी में डेल स्टेन (439) के बाद शॉन पोलक (421), मखाया एंटिनी (390), एलन डोनाल्ड (330), मोर्नेल मोर्कल (309), कगिसो रबाडा (299), जैक्स कालिस (291), और वर्नोन फिलेंडर (224) का नाम शामिल है.

साउथ अफ्रीका की WTC फाइनल में पहुंचने की बढ़ी उम्मीद

बता दें महाराज ने साउथ अफ्रीका के लिए साल 2016 में पर्थ टेस्ट से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना डेब्यू किया था. इस सीरीज में बॉल से बेहतरीन खेल दिखाने वाले इस लेफ्टआर्म स्पिनर को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी मिला. साउथ अफ्रीका की इस जीत से उसे ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप प्वॉइंट्स टेबल में भी फायदा हुआ है. अब वह इस रैंकिंग में 5वें पायदान पर पहुंच गई है और WTC फाइनल में पहुंचने की उसकी संभावनाएं भी बढ़ गई हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.