
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
केपटाउन: क्रिकट के मैदान पर जब कोई मैच हो रहा होता है तो उस समय डीजे पर गाना बजना लाजिमी है. इससे दर्शकों के मैच का पूरा लुत्फ उठाने का मौका मिलता है. लेकिन बहुत कम मैच में ऐसा होता है कि उस दौरान किसी क्रिकेटर के फरमाइश का गाना डीजे पर बजाया गया हो. हालांकि दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज स्पिनर केशव महाराज (Keshav Maharaj) के साथ ऐसा ही होता है. महाराज जब भी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरते हैं तो स्टेडियम में ज्यादातर बार ‘राम सिया राम’ नाम का ही भजन चलता है.
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हाल में खेली गई लिमिटेड ओवरों की सीरीज और फिर टेस्ट सीरीज के दौरान भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला था. लेकिन अब इस बात का पता चल गया है कि आखिरकार ऐसा क्यों होता है. केएल राहुल ने टेस्ट सीरीज के दौरान केशव महाराज से पूछा भी था, लेकिन उस समय उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया था.
Arjuna Award: सलीम से लेकर शमी तक…जानिए अब तक कितने क्रिकेटर्स बन चुके अर्जुन अवॉर्डी
क्रिकेट मैच के दौरान भक्ति संगीत का बजना दुर्लभ है लेकिन जब महाराज मैदान पर आते हैं, तो स्टेडियम में डीजे को ‘राम सिया राम जय जय राम’ गाना बजाने का विशेष अनुरोध मिलता है. यह अनुरोध कोई और नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका का यह वामहस्त स्पिनर खुद करता है. हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज के दौरान भारतीय टीम की अगुवाई कर रहे लोकेश राहुल ने भी महाराज से पूछा था , ” जब भी आप प्रवेश (मैदान में) करते हैं, तो वे यह गाना बजाने लगते हैं.”
केपटाउन टेस्ट में जब महाराज बल्लेबाजी के लिए मैदान में आए तब एक बार फिर यह गाना बजने लगा और इस दौरान दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली हाथ जोड़ कर खड़े दिखे. ‘एसए20 (दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग)’ में डरबन सुपरजायंट्स की कप्तानी करने वाले महाराज से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने समाचार एजेंसी ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ” यह कुछ ऐसा था जिसके लिए मैंने मैदान में गाना बजाने वाली महिला से अनुरोध किया था.”
डरबन में जन्मे भारतीय मूल के क्रिकेटर महाराज के लिए भगवान राम उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं. महाराज ने कहा, ” भगवान मेरे लिए सबसे बड़ी ताकत है. जब भी मुझे कुछ ऐसा करने का मौका मिलता है, मैं ऐसा करने की कोशिश करता हूं. इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ता है और दूसरे खिलाड़ियों का सम्मान भी मिलता है. धर्म और संस्कृति का सम्मान करना महत्वपूर्ण है लेकिन स्टेडियम में ‘राम सिया राम’ को बजते हुए सुनना अच्छा लगता है.”
‘एसए20’ के दूसरे सत्र के बारे में पूछे जाने पर महाराज ने अपनी टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई. महाराज ने कहा, ” हमारे पास एक संतुलित टीम है. खिलाड़ी असरदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं. हमने पिछले साल वास्तव में अच्छे विकेट देखे थे.”
(भाषा)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.