
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
केशव महाराज को SA20 लीग के चौथे सीजन में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. इस टीम के लिए वह पहली बार खेलते दिखेंगे और कैपिटल्स ने उन्हें अपना कप्तान बनाया है. इससे पहले वह इस लीग के शुरुआती 3 सीजन में डरबन सुपर जायंट्स (DSG) का हिस्सा थे. बीते सीजन DSG ने उन्हें अपना कप्तान भी बनाया था लेकिन चौथे सीजन की शुरुआत से पहले उन्हें रिलीज कर दिया. इसके बाद वह प्रिटोरिया कैपिटल्स का हिस्सा बने हैं और फ्रेंचाइजी ने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी. महाराज यहां प्रिटोरिया कैपिटल्स में राइली रोसो की जगह लेंगे. पिछले सीजन महाराज ने डरबन सुपर जायंट्स की कप्तानी की थी.
फ्रेंचाइजी ने एक प्रेस रिलीज में कहा, केशव महाराज की मौजूदगी नए सीजन में टीम में एक मजबूत संतुलन देगी. केशव महाराज का नाम साउथ अफ्रीका के बड़े खिलाड़ियों में शुमार है. वह तीनों फॉर्मेट खेलते हैं और राष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं.
फ्रेंचाइजी के ‘एक्स’ प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए वीडियो में केशव महाराज ने कहा, ‘कप्तान नियुक्त किए जाने पर मैं प्रिटोरिया कैपिटल्स को धन्यवाद देता हूं. हमारे पास बहुत अच्छी टीम है. डेवाल्ड ब्रेविस, लुंगी एंगिडी, शर्फेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, आंद्रे रसेल, शाई होप जैसे बेहतरीन खिलाड़ी हमारे पास हैं. इनके पास बेहतरीन खेल के साथ नेतृत्व का भी अनुभव है, जो टीम के काम आएगा.’
A captain who leads with intent, speaks with clarity, and plays with heart
Keshav Maharaj ushers in a new age for Pretoria Capitals with a vision that will define our season ahead #CapitalsRebuild #PretoriaLetsRoar #BetwaySA20 pic.twitter.com/dlXTiRHJeb
— Pretoria Capitals (@PretoriaCapsSA) December 12, 2025
उन्होंने कहा, ‘हमारा थिंक टैंक भी बेहद ऊर्जावान है. इसमें शॉन पोलॉक और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज क्रिकेटर शामिल हैं. मैं इनका फैन बॉय रहा हूं. इसलिए अगले सीजन में इनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं.’
बाएं हाथ के प्रभावी स्पिनर केशव महाराज पिछले तीन सीजन डरबन सुपर जायंट्स का हिस्सा थे. 2023 से लेकर 2025 के बीच उन्होंने 33 मैचों में 27 विकेट लिए. महाराज ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 40 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान 38 विकेट उन्होंने लिए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्पेल 27 रन देकर 3 विकेट है. महाराज निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज भी हैं. साउथ अफ्रीका टी20 लीग का चौथा सीजन 26 दिसंबर 2025 से 25 जनवरी 2026 तक खेला जाएगा. प्रिटोरिया कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत 27 दिसंबर को जोबर्ग सुपर किंग्स के साथ करेगी.
(एजेंसी: आईएएनएस)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.