
Sandeep Gupta
11 साल से अधिक समय से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय हूं. करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से करने के बाद दैनिक जागरण और पंजाब केसरी जैसे समूह में काम किया. ... और पढ़ें
Kieron Pollard IPL Retirement : कीरोन पोलार्ड ने लंबे आईपीएल करियर के बाद आज भारत की इस क्रिकेट लीग से संन्यास ले लिया है. पोलार्ड ने 12 साल तक एक ऑलराउंडर के तौर पर मुंबई इंडियंस में अपनी सेवाएं दी. इस दौरान कई मौकों पर अपने दम पर उन्होंने मैच का रुख पलटते हुए फ्रेंचाइजी को जीत दिलाई. बहुत कम लोग ये जानते हैं कि पोलार्ड का मुंबई के साथ जुड़ना और इतने लंबे समय तक इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेलने के पीछे की मुख्य वजह सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) हैं. सचिन की कप्तानी के वक्त ही पोलार्ड इस टीम के साथ जुड़े थे.
साल 2009 की चैंपियंस लीग टी20 में एक पारी ने कीरोन पोलार्ड के जीवन को नया मोड़ दिया. न्यू साउथ वेल्स (NSW) और त्रिनिदाद एंड तोबागो (T&T) के बीच मैच खेला जा रहा था. नंबर-7 पर बल्लेबाजी के लिए आए 22 साल के कीरोन पोलार्ड ने धमाकेदार पारी खेली थी. मैच लगभग त्रिनिदाद के हाथों से फिसल चुका था. पांच चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से पोलार्ड ने 18 गेंदों पर नाबाद 54 रन ठोककर अपनी टीम को जीत दिलाई.
इस मैच में एनएसडब्ल्यू के फिल ह्यूज ने 64 गेंदों पर 83 रन ठोके थे. डेविड वार्नर के बल्ले से भी 41 गेंदों पर 63 रन आए. एनएसडब्ल्यू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए. कीरोन पोलार्ड की धमाकेदार पारी के दम पर त्रिनिदाद की टीम ने नौ गेंद बाकी रहते ही मैच जीत लिया था.
चैंपियंस लीग टी20 की इस पारी के दम पर पोलार्ड पहले ही अपने बल्ले का कमाल दिखा चुके थे. मुंबई इंडियंस के कप्तान सचिन तेंदुलकर की नजरों में भी वो इस शानदार इनिंग से ही आए. इसके बाद वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने पोलार्ड और मुंबई इंडियंस के बीच सूत्रधार का काम किया. पोलार्ड ने भी मुंबई के साथ जुड़ने की इच्छा जताई।ऑक्शन के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स से कड़ी टक्कर के बाद मुंबई ने उन्हें अपने पाले में किया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.