
Nandan Singh
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) से की. फिर राजस्थान पत्रिका और दैनिक नवज्योति होते हुए एनडीटीवी पहुंचा. वहां साढ़े 4 साल काम किया. अब चीफ सब ... और पढ़ें
केकेआर के धाकड़ ऑलराउंडर रहे Andre Russell ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर दी है. उन्होंने ये ऐलान 16 दिसंबर को होने वाली मिनी नीलामी से पहले ठीक रविवार को किया. साथ ही उन्होंने ये भी जानकारी दी है कि वह तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कोचिंग स्टाफ में शामिल होंगे. 37 साल के रसेल आईपीएल 2014 से केकेआर टीम का अभिन्न अंग रहे हैं. वह 2026 सत्र से पहले ‘पावर कोच’ के रूप में टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल होंगे. आईपीएल के आगामी सत्र के लिए अबू धाबी में नीलामी होगी.
आंद्रे रसेल ने एक्स पर लिखा, “आईपीएल से संन्यास ले रहा हूं… लेकिन मेरा आक्रामक अंदाज वैसा ही रहेगा. आईपीएल में पिछले 12 साल का सफर शानदार रहा. केकेआर परिवार को ढेर सारा प्यार.” उन्होंने कहा, “सबसे अच्छी बात यह है कि मैं दुनिया भर की अन्य लीग में छक्के जड़ता और विकेट लेता रहूंगा. मैं अपना घर (केकेआर) नहीं छोड़ रहा हूं और आप मुझे एक नई भूमिका में केकेआर के सपोर्ट स्टाफ में 2026 के पावर कोच के रूप में देखेंगे. नया अध्याय. वही ऊर्जा. हमेशा के लिए ‘नाइट’.
सपोर्ट स्टाफ में शामिल होकर रसेल ने कैरेबियाई टीम के एक और दिग्गज टी20 क्रिकेटर कीरोन पोलार्ड के नक्शेकदम पर चलना शुरू कर दिया. पोलार्ड मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच के रूप में काम किया है. पोलार्ड इससे पहले लंबे समय तक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई टीम का हिस्सा रहे हैं. रसेल ने मीडिया में जारी बयान में कहा, “ने आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया है. मैं अभी भी दुनिया भर की विभिन्न लीगों और केकेआर की अन्य सभी फ्रेंचाइजी के लिए सक्रिय रूप से खेलता रहूंगा. मैंने (आईपीएल में) कुछ शानदार पल और बेहतरीन यादें साझा कीं, छक्के जड़े, मैच जीते, एमवीपी हासिल किए.”
Hanging up my IPL boots… but not the swagger
What a ride it’s been in the IPL — 12 seasons of memories, and a whole lot of love from the @KKRiders family
I’ll still be smashing sixes and taking wickets in every other league around the world
And the best part?… pic.twitter.com/S5kU0YFRcR
— Andre Russell (@Russell12A) November 30, 2025
उन्होंने कहा, “जब मैंने यह फैसला लिया, तो मुझे लगा कि इस समय यह सबसे अच्छा फैसला था. मैं अपने पीछे एक विरासत छोड़ना चाहता हूं कि प्रशंसक संन्यास क्यों नहीं ले रहे कि जगह संन्यास अभी क्यों ले रहे जैसे सवाल पूछे.” रसेल ने कहा, “जब आप सोशल मीडिया पर होते हैं, तो आप खुद को अलग-अलग टीमों की जर्सी में फोटोशॉप की हुई तस्वीरों में देखते रहते हैं. मुझे खुद को बैंगनी और सुनहरे रंग के अलावा किसी और रंग में देखकर अजीब लगता था और ये विचार मेरे दिमाग में घूमते रहते थे, जिससे मैं कुछ रातों तक सो नहीं पाया.”
रसेल ने कहा, “मेरे आईपीएल सफर के एक और अध्याय के बारे में मेरे और वेंकी मैसूर और शाहरुख खान के बीच काफी बातचीत हुई है. उन्होंने मुझे प्यार और सम्मान दिया है और मैदान पर मेरे काम की सराहना की है. एक परिचित प्रणाली में होना मेरे लिए बहुत मायने रखता है.” उन्होंने कहा, “जब मैंने पावर कोच नाम सुना, तो मुझे लगा कि यह आंद्रे रसेल का सबसे अच्छा वर्णन करता है, क्योंकि जब मैं बल्लेबाजी करता हूं तो मैं अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल करता हूं गेंद से भी प्रभावी प्रदर्शन करते रहा हूं ऐसे में मैं किसी भी विभाग में मदद कर सकता हूं.
आंद्रे रसेल 2012 से आईपीएल का एक भी सत्र नहीं छोड़ा है. उन्होंने अपनी शुरुआती दो सत्र में दिल्ली की फ्रेंचाइजी (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) का प्रतिनिधित्व करने के बाद 2014 से केकेआर के साथ है. अपने बल्ले और गेंद से मैच का रूख किसी भी समय मोड़ने की क्षमता रखने वाले शमी के नाम 140 मैचों में 174.18 की स्ट्राइक रेट से 2651 रन बनाये है. उन्होंने 123 विकेट लिये है. रसेल से एक दिन पहले 41 वर्षीय फाफ डु प्लेसिस ने घोषणा की थी कि वह इस साल के आईपीएल सत्र में हिस्सा नहीं लेंगे क्योंकि वह किसी अन्य लीग में खेलेंगे. (इनपुट भाषा से)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.