केकेआर के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर फोटो हो रही है वायरल

कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने आईपीएल के बाद शादी के बंधन में बंध गए है. अय्यर के शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है.

Published date india.com Published: June 2, 2024 5:42 PM IST
केकेआर के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर फोटो हो रही है वायरल

कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने आईपीएल के बाद शादी के बंधन में बंध गए है. अय्यर के शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. कोलकाता की टीम के इस सीजन में आईपीएल चैंपियन बनने के पीछे काफी अहम रोल रहा है.

अय्यर के बल्ले से फाइनल और क्वॉलीफायर 1 में भी टीम को जीत दिलाकर लाए थे. वेंकटेश अय्यर की शादी श्रुति रघुनाथन के साथ हुई है. पिछले साल नवंबर में दोनों कपल ने सगाई की थी. अय्यर भारतीय टीम के लिए भी खेल चुके है. अय्यर ने आईपीएल के बाद शादी करने का फैसला किया था.

किसके साथ हुई है शादी

वेंकटेश अय्यर की शादी श्रुति रघुनाथन के साथ हुई है. श्रुति रघुनाथन बेंगलुरु में अपनी लाइफस्टाइल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के लिए काम करती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल की मुलाकात एक दोस्त ने करवाई थी. जिसके बाद से दोनों के बीच मुलाकात करने का सिलसिला काफी बढ़ गए. इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने ही शादी करने का फैसला ले लिया.

श्रुति रघुनाथन ने फैशन मैंनेजमेंट में मास्टर की डिग्री हासिल कर रखी है. वेंकटेश अय्यर की शादी में केकेआर के सीईवी वेंकी मैसूर भी पहुंचे थे. इस शादी को तमिल रीति रिवाज के साथ हुई है और इसमें दोनों के परिवार , दोस्त मौजूद थे.

आईपीएल में रहा था शानदार फॉर्म

वेंकटेश अय्यर ने इस साल खेले गए आईपीएल सीजन में काफी कमाल का प्रदर्शन किया था. इस सीजन में अय्यर ने 15 मैचों में 370 रन बनाए है और सबसे अहम मुकाबले में शानदार पारी खेली थी. अय्यर ने कोलकाता को तीसरी आईपीएल चैंपियन बनाने में काफी अहम भूमिका निभाई है. अय्यर भारत के लिए भी डेब्यू कर चुके है और उन्होंने 2 वनडे मैच के साथ ही 9 टी20 मैच भी खेले है. जिसमें उनके 24 और 133 रन है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.