IPL 2025: विराट कोहली ने अपने 400वें मैच में RCB को दिलाई एकतरफा जीत, KKR को 7 विकेट से रौंदा

KKR vs RCB IPL 2025: आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए 20 ओवरों में कोलकाता को 174 रनों पर रोक दिया और फिर 16.2 ओवर में ही 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

Published date india.com Updated: March 22, 2025 11:31 PM IST
IPL 2025: विराट कोहली ने अपने 400वें मैच में RCB को दिलाई एकतरफा जीत, KKR को 7 विकेट से रौंदा

कोलकाता: विराट कोहली (नाबाद 59) और फिल सॉल्ट (56) के तूफानी अर्धशतकों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के पहले ही मैच में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हरा दिया.

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए 20 ओवरों में कोलकाता को 174 रनों पर रोक दिया और फिर 16.2 ओवर में ही 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लेने वाले RCB के क्रुणाल पांड्या को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.

KKR vs RCB, IPL 2025: अजिंक्य रहाणे ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने

कोलकाता के खिलाफ बेंगलुरु को 3 साल के बाद जाकर पहली जीत मिली है. इससे पहले RCB ने KKR को 2022 के सीजन में हराया था. 175 रन चेज करते हुए सॉल्ट और कोहली ने पहले 6 ओवर में ही 80 रन ठोक दिए थे. दोनों ने महज 8.3 ओवर में 95 रनों की ओपनिंग साझेदारी की.

सॉल्ट ने 31 गेंद में 180 के स्ट्राइक रेट से 56 रन बनाए. उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए. कोहली ने अपने 400वें टी20 मैच में 36 गेंदों में 163 के स्ट्राइक रेट से 59 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के जड़े. कप्तान रजत पाटीदार ने भी 16 गेंद में ही 34 रन बनाए. उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाया.

काम न आई रहाणे की कप्तानी पारी

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इससे पहले, रहाणे ने केकेआर की कप्तानी में शानदार शुरुआत करते हुए 25 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. भारत के लिए अपना पिछला टी20 मैच 2016 में खेलने वाले 36 वर्षीय अनुभवी रहाणे को श्रेयस अय्यर की जगह केकेआर का कप्तान बनाया गया है. उन्होंने 31 गेंद की पारी में छह चौके और चार छक्के की मदद से 56 रनों की बेखौफ पारी खेली.

सुनील नारायण ने 26 गेंद में 44 रन की पारी के साथ उनका शानदार साथ दिया. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 10 रन प्रति ओवर से अधिक की गति से 55 गेंद में 103 रन की साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी .

मैन ऑफ द मैच क्रुणाल ने हालांकि बीच के ओवरों में 29 रन पर तीन विकेट झटक कर केकेआर की रन गति पर अंकुश लगा दिया. इस वामहस्त स्पिनर ने रहाणे को आउट करने के बाद अपने लगातार ओवरों में वेंकटेश अय्यर (छह) और रिंकू सिंह (12) को पवेलियन की राह दिखायी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.