KKR vs RR IPL 2024: ईडन गार्डन्स में बटलर के बल्ले ने मचाई तबाही, राजस्थान ने कोलकाता से छीनी जीत

KKR vs RR, IPL 2024: जोस बटलर अब आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन शतक बनाए हैं.

Published date india.com Updated: April 17, 2024 12:11 AM IST
KKR vs RR IPL 2024: ईडन गार्डन्स में बटलर के बल्ले ने मचाई तबाही, राजस्थान ने कोलकाता से छीनी जीत
Jos Buttler

KKR vs RR IPL 2024: सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (नाबाद 107) ने अकेले अपने दम पर आईपीएल 2024 के 31वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ दो विकेट से अविश्वसनीय जीत दिला दी. ईडन गार्डन्स मैदान पर कोलकाता ने मंगलवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए सुनील नारायण (109) के पहले शतक की बदौलत 223/6 का स्कोर बनाया, जिसे राजस्थान ने बटलर के मैच विनिंग शतक के दम पर दो विकेट शेष रहते आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया. बटलर का इस सीजन का दूसरा और आईपीएल का कुल सातवां शतक है. राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल इतिहास की यह सबसे बड़ी जीत है.

यह IPL में राजस्थान का सबसे सफल चेज भी है. मैच एक समय पूरी तरह से कोलकाता के कब्जे में था क्योंकि बटलर लय में नहीं लग रहे थे. हालांकि बाद में बटलर ने गियर बदला और रसल, नारायण, स्टार्क और राणा को एक-एक कर के धो डाला. अंतिम ओवर में चक्रवर्ती को दस रन डिफेंड करने थे लेकिन उनके लिए यह आसन नहीं रहने वाला था. हालांकि चक्रवर्ती ने बढ़िया गेंदबाजी की और पहले गेंद पर छक्का खाने के बाद भी कोलकाता को मैच में बनाए रखा.

राजस्थान को जीत के लिए अंतिम छह ओवरों में 96 रनों की जरूरत थी, लेकिन बटलर एक छोर पर खड़े हुए थे और उन्होंने एक बार फिर से अपनी टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया. बटलर ने 60 गेंदों पर नौ चौके और छह छक्के लगाए. उनके अलावा रियान पराग ने 14 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाए. रोवमन पॉवेल ने 26 रनों का योगदान दिया. बटलर अब आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन शतक बनाए हैं.

इस जीत से रॉयल्स की टीम सात मैच में छह जीत से 12 अंक के साथ शीर्ष पर बरकरार है. नाइट राइडर्स छह मैच में चार जीत से आठ अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. यह आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत है. रॉयल्स ने इससे पहले 2020 में पंजाब किंग्स के खिलाफ भी 224 रन का लक्ष्य हासिल किया था. कोलकाता के लिए हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण ने दो-दो जबकि वैभव अरोड़ा को एक सफलता मिली.

इससे पहले, राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके जवाब में कोलकाता ने सुनील नारायण (109) के पहले शतक की मदद से 20 ओवर में 6 विकेट पर 223 रन का स्कोर बनाया है. नारायण ने 56 गेंदों पर 13 चौके और छह छक्के लगाए. नारायण ने 15.6 ओवर में युजवेंद्र चहल की गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया. टी20 क्रिकेट में नारायण का यह पहला शतक है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

नारायण अब केकेआर के लिए आईपीएल में शतक बनाने वाले केवल तीसरे बल्लेबाज बने हैं. उन्होंने 500 से ज्यादा टी20 मैच खेले हैं, लेकिन अब जाकर इस फॉर्मेट में उनका पहला शतक आया है. उनके अलावा अंगकृष रघुवंशी ने 18 गेंदों पर 30, रिंकू सिंह ने नौ गेंदों पर नाबाद 20, आंद्रे रसेल ने 13, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 11 और फिल सॉल्ट ने 10 रन बनाए.

राजस्थान रॉयल्स के लिए आवेश खान और कुलदीप सेन ने दो-दो जबकि ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट चटकाए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.