EnglishHindi

IPL 2024: नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स को 8 विकेट से पीटा, तीसरी बार चैम्पियन KKR

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:May 26, 2024 10:40 PM IST

IPL 2024 Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Final: नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स को हराकर अपना तीसरा खिताब अपने नाम कर लिया है. वह CSK और MI के बाद सबसे ज्यादा IPL खिताब जीतने वाली तीसरी टीम है.

IPL 2024 Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Final: चेन्नई. गेंदबाजों की धमाकेदार बॉलिंग के बाद वेंकटेश अय्यर (52*) की ताबड़तोड़ बैटिंग की बदौलत SRH को 8 विकेट से धोकर IPL का तीसरा खिताब अपने नाम कर लिया है. उसने यहां पहले सनराइजर्स को सिर्फ 113 रनों पर समेट दिया और इसके बाद यह आसान सा लक्ष्य मात्र 10.3 ओवर में अपने नाम कर लिया.

Advertising
Advertising

इस मैच में नाइटराइडर्स ने हैदराबाद को IPL फाइनल के सबसे छोटे स्कोर पर ऑलआउट किया तो इसके बाद उन्होंने 57 बॉल बाकी रहते यहां जीत अपने नाम की, जो शेष बॉलों के लिहाज से IPL फाइनल की सबसे बड़ी जीत है. केकेआर ने यहां 10 साल बाद IPL का खिताब अपने नाम किया है. आखिरी बार उसने साल 2014 में गौतम गंभीर की कप्तानी में पंजाब किंग्स (PBKS) को हराकर अपने नाम किया था.

इस बार नाइटराइडर्स की टीम में बतौर मेंटॉर गौतम गंभीर की वापसी हुई थी और टीम ने एक बार फिर खिताब जीतकर उनकी मेहनत को सफल बना दिया.

इससे पहले टॉस हारकर पहले फील्डिंग करने मैदान पर उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 113 रनों पर ढेर कर दिया है. कोलकाता की जादुई बॉलिंग के सामने सनराइजर्स का कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया. टीम की ओर से सबसे ज्यादा पैट कमिंस (24) ने बनाए, जो पारी के अंतिम विकेट के रूप में आउट हुए. नाइट राइडर्स के लिए सबसे ज्याा विकेट आंद्रे रसल (3/19) ने अपने नाम किए.

उन्होंने सिर्फ 2.3 ओवर की बॉलिंग में ही 3 विकेट झटके. इसके अलावा मिचेल स्टार्क (2/14), वैभव अरोड़ा (1/24), हर्षित राणा (2/24), सुनील नरेन (1/16) और वरुण चक्रवर्ती (1/9) समेत सभी गेंदबाजों ने विकेट अपने नाम किए. SRH की टीम यहां 18.3 ओवर ही बैटिंग की.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें