
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी नई नीति पर चलना शुरू कर दिया है. बोर्ड ने टीम मैनेजमेंट और सिलेक्शन कमेटी के साथ मिलकर यह तय किया है कि वह अपने स्टार खिलाड़ियों को भी इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक के दौरान घरेलू क्रिकेट में खेलते देखना चाहता है और इस कड़ी में विराट कोहली और रोहित शर्मा की तरह विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने भी कदम बढ़ा दिए हैं. वह 24 दिसंबर से शुरू हो रहे विजय हजारे ट्रॉफी में अपने राज्य कर्नाटक के लिए खेलते दिखाई देंगे. उनके अलावा इन दिनों भारतीय टीम के साथ व्यस्त रहे प्रसिद्ध कृष्णा को भी इस टूर्नामेंट के लिए घरेलू टीम में जगह मिली है.
कर्नाटक इस बार इस टूर्नामेंट में अपना खिताब बचाने का लक्ष्य लेकर उतरेगा. उसे ग्रुप ए में शामिल किया गया है, जो 24 दिसंबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगा. कर्नाटक की कमान मयंक अग्रवाल के हाथों में है, जबकि रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले करुण नायर को उपकप्तान बनाया गया है. येरे गौड़ टीम के हेड कोच होंगे. मंसूर अली खान और शबरीश मोहन क्रमश: बॉलिंग और फील्डिंग कोच होंगे.
केएल राहुल हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की कमान संभाल चुके हैं. उस सीरीज में भारत ने मेहमान टीम के विरुद्ध 2-1 से जीत हासिल की थी. दूसरी ओर, प्रसिद्ध कृष्णा के आने से मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली टीम में और अनुभव जुड़ गया है. भले ही तेज गेंदबाज विद्वाथ कवरप्पा और विद्याधर पटेल मुख्य टीम में शामिल नहीं हैं, लेकिन टीम के साथ अहमदाबाद जाएंगे और मैच ड्यूटी के लिए उपलब्ध रहेंगे.
पिछले महीने अंडर 23 में शानदार प्रदर्शन के बाद हर्षिल धर्माणी और ध्रुव प्रभाकर को टीम में शामिल किया गया है. लेफ्ट-आर्म स्पिनर श्रीशा अचर को टीम में अकेले स्पेशलिस्ट स्लो बॉलर के तौर पर शामिल किया गया है. ग्रुप ए में कर्नाटक के साथ तमिलनाडु, राजस्थान, झारखंड, मध्य प्रदेश, पांडिचेरी, केरल और त्रिपुरा की टीमें शामिल हैं.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की टी20 सीरीज 19 दिसंबर को खत्म होगी. इसके बाद 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज होगा. इस बीच तीन हफ्तों का अंतराल है, इसलिए इस विंडो का इस्तेमाल सभी भारतीय खिलाड़ी करेंगे, ताकि अपने-अपने राज्यों के लिए 50-ओवर की घरेलू प्रतियोगिताएं खेल सकें. विराट कोहली और ऋषभ पंत को पहले ही दिल्ली की संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया जा चुका है.
कर्नाटक की टीम: मयंक अग्रवाल (C), करुण नायर (VC), देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, केएल श्रीजीत, अभिनव मनोहर, श्रेयस गोपाल, विजयकुमार वैशाक, मनवंत कुमार, श्रीशा अचर, अभिलाष शेट्टी, बीआर शरत, हर्षिल धर्माणी, ध्रुव प्रभाकर, केएल राहुल और प्रसिद्ध कृष्णा.
एजेंसी इनपुट के साथ
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.