टीम इंडिया को बड़ा झटका; एशिया कप 2023 से बाहर हो सकते हैं ये दो बल्लेबाज

एशिया कप 2023 का आयोजन 30 अगस्त से 17 सितंबर 2023 तक पाकिस्तान और श्रीलंका में होना है. टूर्नामेंट में भारत का पहला मैच 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ है.

Published date india.com Published: August 2, 2023 9:39 PM IST
टीम इंडिया को बड़ा झटका; एशिया कप 2023 से बाहर हो सकते हैं ये दो बल्लेबाज
New Zealand, Feb 11 (ANI): India's Shreyas Iyer (L) celebrates his half-century with KL Rahul during the third ODI between India and New Zealand at Bay Oval Tauranga on Tuesday. (ANI Photo)

भारतीय क्रिकेट टीम के शीर्ष क्रम बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को एशिया कप 2023 के लिए चुने जाने की संभावना नहीं है. क्रिकबज की खबर के मुताबिक इस हफ्ते एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान किया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक ये दोनों बल्लेबाज 30 अगस्त से 17 सितंबर तक होने वाली चैंपियनशिप के लिए पूरी तरह फिट नहीं है.

अय्यर और राहुल, दोनों खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिए अपने रीहैब से जुड़ी हर अपडेट फैंस के साथ बांट रहे हैं. दोनों ही खिलाड़ियों ने नेट्स में अभ्यास करना शुरू कर दिया है.

अगर वे पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं, तो वो अक्टूबर में होने वाले विश्व कप टूर्नामेंट में खेलने के दावेदार बने रहेंगे. यानि कि दोनों बल्लेबाज सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में कमबैक कर सकते हैं.

राहुल और अय्यर की गैरमौजूदगी में वेस्टइंडीज दौरे पर खेली गई वनडे सीरीज में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पाकिस्तान और श्रीलंका में होने वाले एशिया कप में खेलने का मौका मिल सकता है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इशान किशन ने एशिया कप के लिए अपना स्पॉट पक्का कर लिया है. किशन केएल राहुल की जगह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं.

हालांकि इशान के प्लेइंग इलेवन में टीम मैनेजमेंट को ओपनिंग कॉम्बिनेशन पर बड़ा फैसला करना होगा. यानि कि इशान अनुभवी रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरूआत करेंगे या फिर युवा शुभमन गिल को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. अगर रोहित-इशान की जोड़ी को हरी झंडी मिलती है तो गिल मध्य क्रम में शिफ्ट हो सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

एशिया कप के लिए फाइनल टीम कॉम्बिनेशन 24 से 29 अगस्त तक बेंगलुरु में आयोजित होने वाले कैंप के बाद चुना जाएगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.