KL Rahul Athiya Shetty Marriage: आथिया शेट्टी ने 'मुझसे शादी करोगी' गाने पर जमकर किया डांस, वीडियो वायरल

KL Rahul Athiya Shetty Marriage: केएल राहुल और अथिया के संगीत की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. जिसमें दोनों डांस कर रहे हैं.

Published date india.com Updated: January 23, 2023 12:16 PM IST
KL Rahul Athiya Shetty Marriage: आथिया शेट्टी ने 'मुझसे शादी करोगी' गाने पर जमकर किया डांस, वीडियो वायरल
सज गया है मंडप, बजेगी शहनाई

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री आथिया शेट्टी (KL Rahul Athiya Shetty Marriage) आज यानी के मंगलवार (23 जनवरी) को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों आज सुनील शेट्टी के खंडाला में सात फेरे लेंगे. इससे पहले रविवार को म्यूजिक सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें आथिया शेट्टी ने ‘मुझसे शादी करोगी’ गाने पर डीजे पर जमकर डांस किया. आथिया के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

शादी से पहले आयोजित म्यूजिक सेरेमनी में आथिया और उनके पूरे परिवार ने जमकर डांस किया. सेरेमनी में करीब 80 लोग शामिल हुए. बंगले के अंदर की फोटो और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. संगीत समारोह में वहां मौजूद लोगों ने बॉलीवुड गानों पर जमकर डांस किया. इस दौरान आथिया शेट्टी के भाई अहान शेट्टी भी डीजे पर डांस करते हुए नजर आए. इसमें सभी की हलकी झलक नजर आ रही है, इसमें दुल्हनिया आथिया शेट्टी भी नजर आ रही है.

केएल राहुल और अथिया के संगीत की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. जिसमें दोनों डांस कर रहे हैं. इसके अलावा संगीत में अन्य मेहमान भी जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी में साउथ इंडियन क्यूजीन रखा गया है.

View this post on Instagram

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)

सुनील शेट्टी का खंडाला वाला बंगला सज-धजकर पूरी तरह से तैयार हो गया है और दोनों इसी बंगले में सात फेरे लेने वाले हैं. केएल राहुल और अथिया दोनों पिछले 3 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

आथिया पहली को इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया कैंप के साथ देखा गया था, जब कोरोना के कारण सिर्फ परिवार के सदस्यों को ही खिलाड़ियों के साथ मिलने की इजाजत थी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.