Kl Rahul Breaks Ms Dhonis All Time Record Becomes 1st Cricketer In The World To Score 25 Fifty Plus Scores In The Ipl As Wicketkeeper Batter
KL Rahul ने चूर-चूर किया एमएस Dhoni का ऑलटाइम रिकॉर्ड, यह कारनामा करने वाले वर्ल्ड के पहले बल्लेबाज बने
KL Rahul Breaks MS Dhoni's All-Time Record: विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने IPL 25वां 50 प्लस स्कोर बनाने के साथ ही महान क्रिकेटर एमएस धोनी का ऑलटाइम रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.
KL Rahul Breaks MS Dhoni’s All-Time Record: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने शुक्रवार (19 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 82 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 53 गेंदों का सहारा लिया और नौ चौके तथा तीन शानदार छक्के लगाए. राहुल की इस विस्फोटक पारी की बदौलत लखनऊ ने आईपीएल 2024 के 34वें मैच में पांच बार की चैंपियन चेन्नई को 8 विकेट से धूल चटा दी. विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल का आईपीएल के करियर में यह 25वां 50 प्लस स्कोर था. इसके साथ ही अब उन्होंने महान क्रिकेटर एमएस धोनी का ऑलटाइम रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है.
31 साल के राहुल ने चेन्नई से मिले 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. उन्होंने क्विंटन डिकॉक (54) के साथ पहले विकेट के लिए 134 रनों की साझेदारी करके चेन्नई को गेम से दूर कर दिया. अपनी इस धमाकेदार पारी के बाद राहुल अब आईपीएल में 25 बार 50 से अधिक स्कोर बनाने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं. राहुल ने अब एमएस धोनी द्वारा आईपीएल में विकेटकीपर-बल्लेबाज बनाए गए 24 अर्धशतकों की संख्या को पीछे छोड़ दिया है.
सीएसके के खिलाफ मैच राहुल का आईपीएल में 125वां मैच था. उन्होंने आईपीएल में बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज अब तक 68 मैच खेले हैं. उन 68 मैचों में राहुल ने अब तक 25 बार 50 प्लस रन का आंकड़ा पार किया है. इस लिस्ट में डिकॉक (23) तीसरे, दिनेश कार्तिक (21) चौथे और रोबिन उथप्पा (18) पांचवें नंबर पर है.
केएल राहुल को आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में लखनऊ ने 17 करोड़ रुपये में खरीदा था. उससे पहले वह आईपीएल में पंजाब किंग्स (पूर्व में किंग्स इलेवन पंजाब), आरसीबी और एसआरएच के लिए भी खेल चुके हैं. शुक्रवार को अपनी 82 रनों की पारी की बदौलत राहुल अब आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में चौथे नंबर पर आ गए हैं। सात मैचों में उनके नाम 286 रन हैं. उनसे आगे अब केवल विराट कोहली (361), रियान पराग (318) और रोहित शर्मा (297) ही हैं.
IPL में बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज सर्वाधिक बार 50 प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.