
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
नई दिल्ली. वनडे वर्ल्ड कप में बेहतरीन खेल दिखा रही टीम इंडिया से आखिरकार खिताब फिसल गया. भारतीय टीम फाइनल में लड़खड़ा गई और उसे अपने तीसरे वर्ल्ड कप खिताब से हाथ धोने पड़े. अब दुनिया भर के क्रिकेट एक्सपर्ट्स इस हार के कारण बता रहे हैं. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने इस हार के लिए केएल राहुल (KL Rahul) को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि राहुल की धीमी पारी ने विराट को दबाव में ला दिया और भारतीय टीम सिर्फ 240 रन ही बना पाई.
वर्ल्ड कप फाइनल में केएल राहुल ने 107 गेंदों पर 66 रन बनाए, जिसमें सिर्फ 1 चौका शामिल था. यह इस वर्ल्ड कप में किसी भी टीम की ओर से सबसे धीमी हाफ सेंचुरी थी, जिसकी आलोचनाएं होना स्वभाविक है. वह जब क्रीज पर उतरे तब भारत ने पारी के 11वें ओवर में 81 रन पर 3 विकेट गिर चुके थे और राहुल से यहां शुरुआती कुछ ओवरों में पारी को संभालने के लिए टिकने की दरकार थी.
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर वन क्रिकेट से बात कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने राहुल के खेल की आलोचना करते हुए कहा कि वह इस स्लो जोन से बाहर ही नहीं आ सके. उन्होंने 86 बॉल में हाफ सेंचुरी बनाई और इसके बाद वह 66 रन बनाकर ऑलआउट हो गए. इससे पहले राहुल इस टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखा रहे थे. उन्होंने इस वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सबसे तेज शतक भी लगाया था. लेकिन फाइनल में वह ऑस्ट्रेलिया के बॉलिंग अटैक के सामने घिरते चले गए.
इसका नतीजा यह हुआ कि इसने दूसरे छोर पर खड़े विराट कोहली पर दबाव बढ़ा दिया. कोहली को यहां दबाव हटाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की जरूरत महसूस हुई और वह आउट हो गए.
31 वर्षीय तेज गेंदबाज आमिर ने कहा, ‘मैं नहीं जानता कि इसके पीछे क्या कारण था, राहुल ने बहुत धीमी पारी खेली. उन्होंने विराट कोहली पर दबाव बना दिया. वह ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं, जो धीमा खेलते हैं. वह अच्छी स्ट्राइक के साथ खेलते हैं. मुझे लगता है कि यही एक वजह है, जिसने भारतीय पारी को तबाह कर दिया.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.