भारत को इस साल के आखिर में क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (2023 ODI World Cup) की मेजबानी करनी है. इस बड़े टूर्नामेंट से पहले भारतीय क्रिकेट टीम अपने कई खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर चिंतित है, जिनमें जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर शामिल हैं. ये खिलाड़ी कुछ समय से क्रिकेट से बाहर चल रहे हैं.
तेज गेंदबाज बुमराह पिछले साल 25 सितंबर से एक्शन से बाहर हैं क्योंकि उनकी बड़ी सर्जरी हुई है, जिससे वह उबर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह अगस्त 2023 में आयरलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज से भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं.
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इस समय चोटों से उबर रहे हैं जो उन्हें नए साल की पूर्वसंध्या पर एक कार दुर्घटना के दौरान लगी थीं. दोबारा खेल शुरू करने के लिए पंत कब तक पूरी फिटनेस हासिल करेंगे, इस पर कोई अपडेट नहीं है. श्रेयस अय्यर एक अन्य भारतीय खिलाड़ी हैं जिनकी इस साल अप्रैल में पीठ की सर्जरी हुई थी. लेकिन बड़ा सवाल ये है कि केएल राहुल (KL Rahul) कहां हैं और वह कब वापसी करेंगे?
एशिया कप 2023 से पहले केएल राहुल टीम इंडिया के लिए बड़ी चिंताओं में से एक बन गए हैं. आईपीएल 2023 के बीच में उनकी जांघ में चोट लग गई थी जिसके कारण उन्हें सर्जरी करानी पड़ी. राहुल को 1 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल 2023 मैच के दौरान दूसरे ओवर में दाहिने पैर में चोट लग गई थी. उस समय, उन्हें पिच से बाहर जाना पड़ा था और वह तब से क्रिकेट से बाहर चल रहे हैं.
वह हाल ही में भारत लौटे हैं और अब बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैब कर रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि भारत को केएल राहुल के बिना ही एशिया कप 2023 में उतरना पड़ सकता है. क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल का एशिया कप 2023 तक पूरी तरह से फिट होना तय नहीं लग रहा है.
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में भारत में किया जाएगा. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम 2013 के बाद से पहली बार आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने के लिए मैदान पर उतरेगी. हालांकि, इसके लिए भारतीय टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा और साथ ही खिलाड़ियों का पूरी तरह से फिट रहना भी जरूरी है.
Asia Cup 2023
एशिया कप 2023 की मेजबानी इस बार पाकिस्तान को करनी है. भारत के पाकिस्तान में खेलने से मना करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने ऐसे में वनडे फॉर्मेट के इस टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान और श्रीलंका में कराने का फैसला किया है. भारत 31 अगस्त से 17 सितंबर 2023 तक होने वाले इस टूर्नामेंट के अपने सभी मैच श्रीलंका में ही खेलेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.