KL Rahul को मिला शादी का शानदार तोहफा, विराट से मिली महंगी कार तो धोनी ने दी निन्जा बाइक

स्टार बल्लेबाज केएल राहुल बीते सोमवार को अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेत्री आथिया शेट्टी से शादी की, तो उन्हें विराट कोहली और एमएस धोनी की तरफ से मिले ये महंगे तोहफे.

Published date india.com Published: January 26, 2023 10:38 AM IST
KL Rahul को मिला शादी का शानदार तोहफा, विराट से मिली महंगी कार तो धोनी ने दी निन्जा बाइक
केएल राहुल और आथिया शेट्टी @Instagram

हाल ही में शादी के बंधन में बंधने वाले केएल राहुल को अपने क्रिकेटर दोस्तों से शादी के कई खास उपहार मिले हैं. इनमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने सबसे खास और लग्जरी गिफ्ट राहुल को भेंट किया है. विराट ने राहुल को 2.17 करोड़ की कीमत वाली BMW कार गिफ्ट की है, जबकि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने भी उन्हें कावासकी निन्जा कार गिफ्ट में दी.

वैसे बता दें विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या समेत टीम इंडिया के कई खिलाड़ी 23 जनवरी को मुंबई में हुई राहुल और आथिया की शादी में नहीं पहुंच पाए थे क्योंकि इस दौरान टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही थी.

क्रिकेट से संन्यास ले चुके एमएस धोनी भी इस शादी समारोह में नहीं पहुंचे लेकिन उन्होंने 80 लाख रुपये की कीमत वाली अपनी निन्जा बाइक उन्हें गिफ्ट में भेजी है. धोनी खुद भी बाइक के शौकीन हैं और उनका रेसिंग बाइक प्रेम किसी से छिपा नहीं हैं.

हालांकि यहां यह बताना भी जरूरी है कि मीडिया रिपोर्ट्स में इन महंगे तोहफों का जो दावा किया जा रहा है, अभी तक राहुल और आथिया की ओर से इन तोहफों की कोई पुष्टि नहीं की गई है.

गाड़ी और बाइक के अलावा सबसे खास तोहफा इस कपल को सुनील शेट्टी ने दिया है. बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी और दामद को मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट तोहफे में दिया है. इस लग्जरी घर की कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है.

वहीं ऐसी भी खबरें हैं कि सलमान खान ने उन्हें ऑउडी तो जैकी श्रॉफ ने महंगी घड़ी दी है. अपनी शादी के राहुल और आथिया ने अपनी प्यार की कहानी को कामयाब बनाने वाले सभी लोगों को शुक्रिया अदा किया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.