IND vs SA 1st Test: केएल राहुल निभाएंगे विकेटकीपर की भूमिका, मैच पहले ही कप्तान रोहित शर्मा ने कर दिया कन्फर्म

IND vs SA 1st test: ईशान किशन के व्यक्तिगत कारणों से सीरीज से हटने और ऋषभ पंत के टीम से बाहर रहने के कारण राहुल के लिए टेस्ट टीम में एक विकेटकीपर के रूप में अपनी जगह दोबारा हासिल करने का मौका खुल गया है.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Published: December 25, 2023, 11:10 PM IST

सेंचुरियन: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार से सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा. इस मुकाबले में केएल राहुल (KL Rahul) विकेटकीपिंग की भूमिका में नजर आने वाले हैं. कप्तान रोहित शर्मा ने मैच की पूर्वसंध्या पर कहा कि दाएं हाथ का यह बल्लेबाज खुद यह भूमिका निभाने के लिए उत्सुक है.

ईशान किशन के व्यक्तिगत कारणों से सीरीज से हटने और ऋषभ पंत के टीम से बाहर रहने के कारण राहुल के लिए टेस्ट टीम में एक विकेटकीपर के रूप में अपनी जगह दोबारा हासिल करने का मौका खुल गया है. वनडे सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया की नजरें अब दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 31 साल के अपने टेस्ट सीरीज जीत के सूखे को खत्म करने पर लगी है. साल 1992 से लेकर अब तक भारत की दक्षिण अफ्रीका में यह नौवीं टेस्ट सीरीज जीत होगी और उसे अभी अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीत का तलाश है.

IND vs SA: सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा को दी खास सलाह, अगर ‘हिटमैन’ ने मान ली तो सीरीज जीत सकती टीम इंडिया

भारतीय टीम में केएल राहुल की टेस्ट सीरीज में विकेटकीपिंग को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, “हर क्रिकेटर को किसी न किसी तरह के बदलाव से गुजरना पड़ता है या अपने करियर में एक अलग भूमिका निभानी पड़ती है. ऐसे कुछ ही क्रिकेटर होते हैं जो एक ही स्थिति में टिके रहते हैं और अपने करियर के दौरान उस स्थिति में वही भूमिका निभाते हैं. वह वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं और वह खुद भी उस भूमिका को निभाने के लिए काफी उत्सुक हैं.”

रोहित ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “यह हमें मध्यक्रम में पांच/छह/सात पर एक ठोस बल्लेबाज को खिलाने का विकल्प देता है. उन्हें यहां खेलने का अनुभव है. पिछली बार उन्होंने शतक जड़ा था. हालांकि, उन्होंने वहां पारी की शुरुआत की थी और इस बार वह मध्यक्रम में खेंलेंगे. यहां तक कि मुझे भी लगता है कि वह वनडे में मध्यक्रम में जिस स्थान पर बल्लेबाजी करते हैं, हमने देखा है कि वह ज्यादातर चीजें सही करते हैं.”

एक महीने से अधिक समय पहले अहमदाबाद में. वनडे विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार के बाद से रोहित ने कोई मैच नहीं खेला है दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने स्वीकार किया कि फाइनल के दुख से उबरना कठिन था, लेकिन अब वह एक कप्तान और बल्लेबाज दोनों के रूप में भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं.

मौजूदा सीरीज को रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम के लिए ‘अंतिम किला’ कहा जा रहा है. रोहित के पास दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने वाला पहला भारतीय कप्तान बनने का मौका है और वह इसे हाथ से नहीं जाने देंगे. भारत के कुछ स्टार क्रिकेटरों का यह दक्षिण अफ्रीका का अंतिम दौरा हो सकता है और वह निश्चित तौर पर इसको यादगार बनाने के लिए बेताब होंगे.

(इनपुट: एजेंसी)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.