केएल राहुल ही नहीं बल्कि MS Dhoni के साथ भी बुरा बर्ताव कर चुके हैं संजीव गोयनका, तब माही से छीनी गई थी कप्तानी

आईपीएल 2016 में संजीव गोयनका की राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स आठ टीमों की अंकतालिका में सातवें नंबर पर रही थी. इसके बाद 2017 में धोनी की जगह स्टीव स्मिथ को बनाया गया था.

Published date india.com Published: May 9, 2024 5:18 PM IST
KL Rahul, KL Rahul news, KL Rahul age, KL Rahul updates, KL Rahul runs, KL Rahul records, KL Rahul IPL, KL Rahul LSG, MS Dhoni, MS Dhoni News, MS Dhoni age, MS Dhoni updates, MS Dhoni runs, MS Dhoni records, MS Dhoni CSK, MS Dhoni IPL, Sanjiv Goenka, Sanjiv Goenka news, Sanjiv Goenka age, Sanjiv Goenka updates, Sanjiv Goenka net worth, Sanjiv Goenka ipl, Sanjiv Goenka LSG, IPL 2024, IPL 2024 News, IPL 2024 Updates, Cricket News
KL Rahul LSG Captain

हैदराबाद: आईपीएल 2024 में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. हैदराबाद ने 166 रनों के लक्ष्य को बिना कोई विकेट खोए 9.4 ओवर में ही चेज कर लिया. लखनऊ की करारी हार के बाद फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका अपने कप्तान केएल राहुल को खूब डांटते और फटकारते नजर आए. मैच के बाद गोयनका का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह केएल राहुल पर खूब गुस्सा झाड़ रहे हैं.

गोयनका की इस हरकत के बाद फैंस अब सोचने लगे हैं कि लखनऊ सुपर जायंट्स में राहुल का भविष्य क्या होगा? क्या राहुल का भी वही हाल होगा जो 2017 में एमएस धोनी का हुआ था? हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद गोयनका ने जिस तरह से केएल राहुल के साथ दुर्वव्यहार किया, उसी तरह से उसने एमएस धोनी के साथ भी यही हाल किया था.

KL Rahul की लखनऊ के मालिक ने की घनघोर बेइज्जती! IPL Mega Auction में ये 3 टीमें लगा सकती बोली

लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक गोयनका का विवादों से पुराना नाता रहा है. आईपीएल 2016 में संजीव गोयनका की टीम राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स आठ टीमों की अंकतालिका में सातवें नंबर पर रही थी. इसके बाद 2017 में धोनी को कप्तानी से हटा दिया गया था और उनकी जगह स्टीव स्मिथ को बनाया गया था. गोयनका ने उस समय धोनी को पुणे की कप्तानी से बर्खास्त कर दिया था. उस समय मीडिया में ऐसी खबरें आई थी कि गोयनका ने धोनी को बर्खास्त कर दिया क्योंकि वह किसी फिट और युवा खिलाड़ी को चाहते थे.

गोयनका ने धोनी से छीनी थी कप्तानी

दरअसल, उस समय चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर दो सट्टेबाजी मामले को लेकर दो साल का बैन लगा हुआ था और आईपीएल में दो नई टीम आई थी. इनमें से राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स और गुजरात लायंस थी. गोयनका ने धोनी को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम का कप्तान बनाया था. लेकिन टीम 14 मैचों में केवल पांच ही जीत पाई और आठ टीमों की अंकतालिका में सातवें नंबर पर रही थी. इसके बाद ​2017 सीजन के शुरू होने से पहले ही गोयनका ने धोनी से कप्तानी छीन ली थी और स्टीव स्मिथ को टीम की कप्तानी सौंपी थी. स्मिथ की कप्तानी में टीम फाइनल तक पहुंची, लेकिन खिताबी मुकाबले में मुंबई इंडियंस से सिर्फ 1 रन से हार गई थी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई लखनऊ

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 10 विकेटों की करारी हार के बाद लखनऊ की टीम अब आईपीएल 2024 की प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. लखनऊ ने हैदराबाद के सामने 166 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने 9.4 ओवर में ही इसे हासिल कर लिया. लखनऊ की शर्मनाक हार के बाद टीम के मालिक संजीव गोयनका अपने कप्तान पर भड़क गए. उन्होंने मैदान पर ही राहुल की क्लास लगानी शुरू कर दी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.