ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए रोहित शर्मा की वापसी होती है तो केएल राहुल को बाहर जाना होगा: वसीम जाफर

रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में भारत की कप्तानी कर रहे केएल राहुल की अगुवाई में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट से जीत हासिल की.

Published date india.com Published: December 25, 2022 6:59 PM IST
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए रोहित शर्मा की वापसी होती है तो केएल राहुल को बाहर जाना होगा: वसीम जाफर
केएल राहुल (Twitter)

पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) का मानना है कि बांग्लादेश में दो टेस्ट मैचों की सीरीज में खराब बल्लेबाजी के प्रदर्शन के बाद भारतीय कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी चार मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया जाएगा. राहुल बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की चार पारियों में केवल 22, 23, 10 और 2 रन ही बना सके. खास तौर पर, भारतीय सलामी बल्लेबाज ने 2022 में चार टेस्ट मैचों में 17.13 की औसत से केवल 137 रन बनाए हैं.

जाफर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात करते हुए कहा, “मेरी राय में, केएल राहुल को बिना किसी संदेह से बेहतर करने की जरूरत है. एक बल्लेबाज के रूप में उनके पास काफी आसान सीरीज थी. अगर रोहित शर्मा आते हैं, तो केएल को जगह बनाना होगा.”

जाफर ने 145 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए केएल राहुल और शुभमन गिल (Shubman Gill) की डिफेंडिंग रणनीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने चौथी पारी में बांग्लादेश के स्पिनरों को हावी होने दिया.

बांग्लादेश भारत के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट जीत की राह पर था, लेकिन श्रेयस अय्यर (46 गेंदों पर नाबाद 29 रन) और रविचंद्रन अश्विन (62 गेंदों पर नाबाद 42 रन) ने 105 गेंदों पर 71 रन की अटूट साझेदारी कर लक्ष्य को हासिल किया.

ढाका में खेले गए दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन 145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट गंवाने के बावजूद उन्हें अपने बल्लेबाजों पर पूरा भरोसा था.

भारत ने सुबह चार विकेट पर 45 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन उसने तीन विकेट जल्दी गंवा दिए जिससे स्कोर सात विकेट पर 74 रन हो गया. श्रेयस अय्यर (46 गेंदो पर नाबाद 29) और रविचंद्रन अश्विन (66 गेंदों पर नाबाद 42) ने यहीं से जिम्मेदारी संभालकर 71 रन की साझेदारी की और भारत को चौथे दिन लंच से पहले ही लक्ष्य तक पहुंचाया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.