एशिया कप 2023 से पहले भारत को झटका; PAK के खिलाफ मैच से बाहर रह सकते KL Rahul, जानिए वजह

Asia Cup 2023 KL Rahul: मुख्य चयनकर्ता अगरकर के इस बयान से साफ है कि केएल राहुल अब दो सितंबर को पाकिस्तान (IND vs PAK) के खिलाफ होने वाले मुकाबले से बाहर रह सकते हैं.

Published date india.com Updated: August 22, 2023 6:47 AM IST
Ishan Kishan, Ishan Kishan news, Ishan Kishan age, Ishan Kishan updates, Ishan Kishan runs, Ishan Kishan records, KL Rahul, KL Rahul news, KL Rahul age, KL Rahul runs, KL Rahul records, Team India, Asia Cup 2023, Asia Cup 2023 schedule, Asia Cup 2023 squads, India squad, Cricket News
KL Rahul Likely to Miss Pakistan Game at Asia Cup

विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) को आगामी एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने सोमवार को 17 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की. 30 अगस्त से 17 सितंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए संजू सैमसन के रूप में एक रिजर्व खिलाड़ी को भी टीम में रखा गया है. टीम की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में हैं.

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है चोटिल बल्लेबाज केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को भी इस टूर्नामेंट के लिए चुना गया है. राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के डॉक्टर डॉ. नितिन पटेल ने राहुल और अय्यर दोनों को भारतीय टीम में शामिल करने के लिए अपनी ‘हरी झंडी’ दे दी है.

PAK के खिलाफ मैच से बाहर रह सकते KL Rahul

भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2023 में अपना पहला मुकाबला 2 सितंबर को चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के कैंडी में खेलेगी. मुख्य चयनकर्ता अगरकर के बयान से साफ है कि केएल राहुल अब दो सितंबर को पाकिस्तान (IND vs PAK) के खिलाफ होने वाले मुकाबले से बाहर रह सकते हैं.

चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने स्क्वॉड का ऐलान करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ” श्रेयस अय्यर को पूरी तरह से फिट घोषित कर दिया गया है. यह बहुत अच्छी खबर है. केएल राहुल ने निगल (मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या है. लेकिन हमें उम्मीद है कि वह एशिया कप के दूसरे या तीसरे मैच तक फिट हो जाएंगे. ये दोनों हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं.”

भारत को इसके बाद अपना दूसरा मुकाबला नेपाल के खिलाफ 4 सितंबर को खेलना है. राहुल अगर पूरी तरह से फिट होते हैं तो फिर नेपाल के खिलाफ मैच में खेल सकते हैं. भारत, पाकिस्तान और नेपाल की टीम एक ही ग्रुप-ए में हैं. ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें शामिल हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

फिजियो को रिपोर्ट करेंगे केएल राहुल

अजित अगरकर ने दिल्ली में आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया कि राहुल जो कि अपनी थाई (जांघ) की चोट से जूझ रहे थे. वह इससे तो उबर गए हैं लेकिन अभी उन्हें निगल (मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या है. हालांकि यह निगल उनकी पुरानी चोट से संबंधित नहीं है. उम्मीद है कि वह एशिया कप की शुरुआत तक इससे उबर जाएंगे. इसके लिए अभी फीजियो की रिपोर्ट का इंतजार है. उन्होंने साफ कहा कि यह निगल मामूली सा है और इसका उनकी पुरानी चोट (जांघ की चोट) से कोई लेना देना नहीं है. लेकिन उनकी फिटनेस रिपोर्ट फिजियो देंगे, जिसका इंतजार करना होगा.

केएल राहुल को आईपीएल के दौरान फील्डिंग करते हुए चोट लगी थी. यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ लखनऊ में खेला गया था और इस मैच के बाद से राहुल क्रिकेट मैदान से दूर हैं. उनकी दाईं जांघ में चोट लगी थी. उन्हें इस चोट से उबरने के लिए सर्जरी करानी पड़ी थी.

गौरतलब है कि केएल राहुल चार महीने से टीम से बाहर हैं लेकिन अब वह भारतीय टीम में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं. राहुल ने इसके लिए जर्मनी में सर्जरी करवाई थी, जिसके कारण उन्हें आईपीएल 2023 के दूसरे भाग से चूकना पड़ा था. लेकिन प्रतिभाशाली बल्लेबाज के एशिया कप के दूसरे या तीसरे गेम में वापसी की उम्मीद है।

एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन.

एशिया कप के इतिहास में भारत का रहा है दबदबा

एशिया कप के इतिहास में टीम इंडिया का दबदबा रहा है. टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक 15 सीजन खेले जा चुके हैं. इसमें से भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 7 बार (1984, 1988, 1990–91, 1995, 2010, 2016, 2018) खिताब जीते हैं. वहीं, श्रीलंका ने छह (1986, 1997, 2004, 2008.2014, 2022) खिताब अपने नाम किया है. पाकिस्तान की टीम दो बार (2000, 2012) में चैंपियन रह चुकी है.

एशिया कप 2023 का फुल शेड्यूल

30 अगस्त: पाकिस्तान vs नेपाल- मुल्तान
31 अगस्त: बांग्लादेश vs श्रीलंका- कैंडी
2 सितंबर: भारत vs पाकिस्तान- कैंडी
3 सितंबर: बांग्लादेश vs अफगानिस्तान- लाहौर
4 सितंबर: भारत vs नेपाल- कैंडी
5 सितंबर: श्रीलंका vs अफगानिस्तान- लाहौर

सुपर-4 स्टेज का शेड्यूल

6 सितंबर: A1 Vs B2 – लाहौर
9 सितंबर: B1 vs B2 – कोलंबो
10 सितंबर: A1 vs A2 – कोलंबो
12 सितंबर: A2 vs B1 – कोलंबो
14 सितंबर: A1 vs B1 – कोलंबो
15 सितंबर: A2 vs B2 – कोलंबो
17 सितंबर: फाइनल – कोलंबो.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.