
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
KL Rahul’s flying catch: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने मंगलवार (23 अप्रैल) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वही किया, जोकि इस सीजन में एमएस धोनी ने किया. राहुल ने चेन्नई की बल्लेबाजी के दौरान विकेट के पीछे हवा में उड़कर एक हाथ से हैरतअंगेज कैच लपक लिया. मुकाबले के पहले ही ओवर में राहुल ने इस कैच को लेकर अजिंक्य रहाणे की पारी का अंत किया.
लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. चेन्नई के लिए अजिंक्य रहाणे और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी करने के लिए उतरे. मैट हेनरी ने इसी बीच, पहले ओवर की आखिरी गेंद फुल लेंथ फेंकी, जोकि टप्पे के बाद बाहर की तरफ निकली. अजिंक्य रहाणे ने इस गेंद को ड्राइव करने का प्रयास किया और गेंद बल्ले का किनारा लेकर कीपर के दाहिने तरफ गई. राहुल ने इसके बाद शानदार गोता लगाते हुए एक हाथ से कैच लपक लिया और रहाणे की पारी का अंत कर दिया. रहाणे सिर्फ एक रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए.
As good as it gets 😍
WATCH Captain KL Rahul’s flying catch 🎥🔽#TATAIPL | #CSKvLSG
— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2024
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज रहाणे के लिए आईपीएल 2024 का सीजन अब तक सही नहीं रहा है. उन्होंने 8 मैचों में अब तक 23 के औसत और 127.77 के स्ट्राइक-रेट से 161 रन बनाए हैं. इसमे उनके नाम 45 का स्कोर बेस्ट स्कोर रहा है. चेन्नई की टीम इस सीजन में 7 में से 4 जीत के बाद 8 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है.
इससे पहले, लखनऊ ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. लखनऊ ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि चेन्नई की टीम में एक बदलाव हुआ है. सीएसके ने रचिन रवींद्र की जगह डेरिल मिचेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.