Kl Rahuls House Decorated With Fancy Lights For His Marriage With Athiya Shetty See Pictures
जोरों पर हैं केएल राहुल आथिया शेट्टी की शादी की तैयारियां, सितारों सा सज गया है घर
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और आथिया शेट्टी 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे. इस बीच केएल राहुल के सजे हुए घर की कुछ वायरल हो रही हैं.
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) एक खास मकसद से भारतीय टीम से छुट्टियों पर हैं. वह अपनी गर्ल फ्रेंड आथिया शेट्टी संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 जनवरी को यह जोड़ा शादी के बंधन में बंधेगा और ऐसे में दोनों के घरों में शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस बीच केएल राहुल के घर के कुछ वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. केएल राहुल का घर रंगीन लाइटों से सितारों की तरह जगमगा रहा है.
मशहूर पैपराजी वरिंदर चावला ने दिन की रोशनी में केएल राहुल के घर से बाहर का एक वीडियो शूट कर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में उनके घर में साज-सजावट की तैयारियां होती दिख रही हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके घर के बाहर रंगीन लाइटों के साथ बैलून के आकार की भी लाइटें लगाई गई हैं.
इसके अलावा इंस्टेंट बॉलीवुड ने भी अपने अकाउंट पर केएल राहुल के घर की रात में एक तस्वीर साझा की है. उनका घर रोशनी से नहाया हुआ है और सितारों की तरह चमक रहा है.
बता दें केएल राहुल और आथिया शेट्टी दोनों ही बीते कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों को कई मौकों पर एक साथ विदेश भी आते-जाते देखा गया है. बीते साल जब केएल राहुल को ग्रोइन इंजरी हुई थी तो उन्हें इलाज के लिए जर्मनी जाना पड़ा था. यहां अथिया शेट्टी भी उनके साथ थीं.
बताया जा रहा है कि इस कपल की शादी के कार्यक्रम 21 जनवरी से शुरू होंगे, जिसमें हल्दी और मेहंदी की रस्में खास होंगी और 23 जनवरी को दोनों अथिया शेट्टी कि पिता सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंग्ले में पूरी रस्मों-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे. सुनील शेट्टी का यह फॉर्म हाउस सभी आलीशान सुविधाओं से लेस है और यह 6200 स्केयर फीट में फैला हुआ है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.