श्रीलंका पर जीत के बाद अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी और अजमतुल्लाह ओमरजई @ACBofficialsTwitter
पुणे. इस वर्ल्ड कप में कमाल का प्रदर्शन कर रही अफगानिस्तान ने सोमवार को श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली. अब इस टूर्नामेंट में 6 मैच खेलकर उसके नाम 3 जीत के साथ 6 अंक हैं और वह अंक तालिका में 5वें पायदान पर पहुंच गई है. उसके पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका बन रहा है. सोमवार को पुणे के MCA स्टेडियम में खेले गए मैच में श्रीलंका ने अफगान टीम को 242 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे उसने 28 गेंदें शेष रहते अपने नाम कर लिया. इस जीत के बाद टीम के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि पाकिस्तान को हराने के बाद उनकी टीम में यह कॉन्फिडेंस आ गया है कि वह अब कोई भी टोटल का पीछा कर सकती है.
इस मैच में जीत के बाद कप्तान शाहिदी ने कहा, ‘बहुत खुश हूं और टीम पर भी बहुत गर्व है. जिस तरह हमने खेल के तीनों विभागों में प्रदर्शन किया उससे बहुत खुश हूं. पिछले मैच ने हमें बहुत कॉन्फिडेंस और विश्वास दिया है कि अब हम कोई भी टोटल चेज कर सकते हैं. गेंदबाजों के द्वारा यह बहुत ही प्रफेशनल परफॉर्मेंस है.’
उन्होंने कहा, ‘हमारा सारा कोचिंग और मैनेजिंग स्टाफ हमें कॉन्फिडेंस देने के लिए बहुत मेहनत कर रहा है. खासतौर से जोनाथन ट्रोट (Jonathan Trott). वह हमेशा सकारात्मक रहते हैं. पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले उन्होंने मुझे एक ही शब्द कहा था. इसने मेरा माइंडसेट बिल्कुल ही बदल दिया है.’
इस 28 वर्षीय युवा कप्तान ने कहा, ‘बतौर कप्तान आपको आगे आकर टीम का नेतृत्व करना होता है और यही मैं करने की कोशिश कर रहा हूं. मैं इसे बाकी बचे टूर्नामेंट में भी करते रहने की कोशिश करूंगा.’
जब उनसे अपने करियर का 100वां वनडे खेल रहे राशिद खान पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘राशिद खान बहुत खास खिलाड़ी हैं और वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं. वह टीम में बहुत ऊर्जावान खिलाड़ी हैं और हमेशा टीम को जीवंत रखते हैं. मैं अफगानिस्तान के सभी समर्थकों को और खासतौर से भारतीय फैन्स को बधाई देना चाहता हूं जो हमें समर्थन करने के लिए हमारे मैच में आते हैं.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.