डेथ ओवरों में बॉलिंग आसान नहीं इसके स्पेशलिस्ट ड्वेन ब्रावो से सीख रहा हूं: तुषार देशपांडे

चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ तुषार देशपांडे को अंतिम ओवरों में आजमाया था. लेकिन वह उनके वाइड और नोबॉल फेंकने से खुश नहीं थे.

Published date india.com Published: April 4, 2023 4:02 PM IST
MS Dhoni, MS Dhoni news, MS Dhoni age, MS Dhoni updates, MS Dhoni runs, MS Dhoni records, MS Dhoni ipl, MS Dhoni csk, Tushar Deshpande, Tushar Deshpande news, Tushar Deshpande age, Tushar Deshpande updates, Tushar Deshpande runs, Tushar Deshpande ipl, Tushar Deshpande csk, Shivam Dube records, RCB vs CSK, RCB vs CSK Highlights, RCB vs CSK as it happened, IPL 2023, IPL 2023 News, Cricket News
Tushar reveals blueprint set by Dhoni @IPL-BCCI

चेन्नई सुपर किंग्स के मीडियम पेसर तुषार देशपांडे ने सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ डेथ ओवरों में बॉलिंग की. इस 27 वर्षीय गेंदबाज ने अपने कोटे के पूरे 4 ओवर फेंकें, जिसमें 45 रन लुटाए. उन्हें 2 विकेट भी मिले लेकिन उन्होंने इस मैच में 3 नो बॉल और 4 वाइड बॉल फेंकी, जिससे कप्तान एमएस धोनी नाखुश थे. मैच के बाद इस युवा गेंदबाज ने कहा कि डेथ ओवरों की बॉलिंग आसान काम नहीं है और वह इस स्किल को सीख रहे हैं.

देशपांडे ने चेन्नई की जीत के बाद पत्रकारों से कहा, ‘डेथ ओवरों में गेंदबाजी करना आसान काम नहीं है. मैं अभी इसे सीख रहा हूं.’ उन्होंने कहा, ‘हमारे पास गेंदबाजी कोच के रूप में ड्वेन ब्रावो हैं जो डेथ ओवरों के बेहतरीन गेंदबाज थे. मैं उनसे सीखने की कोशिश कर रहा हूं. ब्रावो ने वर्षों तक चेन्नई के लिए जो भूमिका निभाई मेरी भूमिका भी कुछ उसी तरह से है. मैं उनकी जगह नहीं ले सकता लेकिन मैं उनसे स्लॉग ओवरों की गेंदबाजी सीख रहा हूं.’

देशपांडे ने कहा कि वह हर दिन अपने खेल में सुधार कर रहे हैं और एक गेंदबाज के रूप में निखर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है खेलने का मौका मिलना या नहीं मिलना यह मेरे हाथ में नहीं है. लेकिन मेरे हाथ में यही है कि मैं हर दिन अपने खेल में सुधार करूं इसलिए मैं इस पर ध्यान दे रहा हूं.’

मैच का अंतिम ओवर करने वाले देशपांडे ने कहा, ‘मैं वर्तमान में विश्वास करता हूं जो बीत गया वह अतीत की बात है. टी20 क्रिकेट में नोबॉल करना अपराध है लेकिन अगर मैं इसी बारे में सोचता रहता तो हो सकता था कि 10 अतिरिक्त रन दे देता और परिणाम दूसरी टीम के पक्ष में जा सकता था.’

इस बीच लखनऊ के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड उपमहाद्वीप विशेषकर आईपीएल में अभी अपने पांव जमा रहे हैं. वुड ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पांच विकेट लिए थे लेकिन सोमवार को वह नहीं चल पाए थे.

मोर्कल ने कहा, ‘मार्क वुड 150 किमी की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं. वह आक्रामक लेंथ से गेंदबाजी कर रहे हैं. वह हमारे स्ट्राइक गेंदबाज हैं. मेरे लिए यह जरूरी है कि मैं उन्हें बताऊं किस तरह की पिच पर हमें उससे क्या उम्मीद है. यह आईपीएल में उसका केवल तीसरा मैच है. वह अभी उपमहाद्वीप में अपने पांव जमा रहा है विशेषकर आईपीएल में जिसमें छोटी सी गलती भी आपको मुश्किल में डाल सकती है.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.