
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
Afghanistan vs Sri Lanka Highlights: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में तीसरी जीत अपने नाम कर ली है. सोमवार को पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने उसके सामने 242 रनों का लक्ष्य रखा था. अफगान टीम के लिए रहमत शाह (62), कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी (58*) और अजमतुल्लाह ओमरजई (73*) की हाफ सेंचुरी की बदौलत 28 बॉल शेष रहते अपने नाम कर लिया.
इससे पहले उसने यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 241 रन पर ढेर हो गई. निसंका ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए, वहीं कुसल मेंडिस ने 39 और सदीरा समराविक्रमा ने 36 रन बनाए. अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारूकी ने चार विकेट लिए, वहीं मुजीब उर रहमान को दो सफलता मिली.
इस जीत के बूते अफगानिस्तान की टीम प्वॉइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ 5वें स्थान पर पहुंच गई है. वह सेमीफाइनल में जगह बनाने की दौड़ में शामिल है. इसके लिए हालांकि उसे अपने बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे और अन्य मैच के परिणाम अपने अनुकूल रहने के लिए भी दुआ करनी होगी.
AFG vs SL World Cup 2023 Live: जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके. रहमत शाह 62 रन की पारी खेलकर आउट हुए. 131 रन के स्कोर पर श्रीलंका ने तीसरा विकेट गंवा दिया है. कासुन रजिथा ने लिया विकेट.
AFG vs SL World Cup 2023 Live: रहमत शाह ने जड़ा अर्धशतक. उन्होंने 61 गेंद में अपना अर्धशतक बनाया है. वनडे वर्ल्ड कप 2023 में यह उनका दूसरा अर्धशतक है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें