live

BAN vs AFG Highlights: बांग्लादेश की जीत से शुरुआत, अफगानिस्तान को छह विकेट से हराया

ICC Cricket World Cup 2023 BAN vs AFG: अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.2 ओवर में 156 रन पर ढेर हो गई, बांग्लादेश ने 34.4 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. 

Published date india.com Updated: October 7, 2023 4:36 PM IST
BAN vs AFG LIVE
World Cup 2023 LIVE- बांग्लादेश vs अफगानिस्तान @धर्मशाला

ICC Cricket World Cup 2023 BAN vs AFG Highlights: वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2023) में बांग्लादेश ने जीत के साथ शुरुआत की है. शनिवार को खेले गए पहले मैच में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को छह विकेट से हरा दिया. अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.2 ओवर में 156 रन पर ढेर हो गई, बांग्लादेश ने 34.4 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.

यह मैच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला की खूबसूरत वादियों में बने HPCA स्टेडियम में खेला गया. बांग्लादेश की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था. अफगानिस्तान की टीम शानदार शुरुआत के बावजूद बड़ा स्कोर खड़ा कर पाने में नाकाम रही. गुरबाज ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए. शाकिब अल हसन और मेहदी हसन मिराज ने तीन-तीन विकेट लिए. बांग्लादेश की टीम ने नजमुल हसन शांतो के नाबाद अर्धशतक (59) और मेहदी हसन मिराज के 57 रन की मदद से लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया.

Live Updates

  • Oct 7, 2023 4:29 PM IST
    ICC Cricket World Cup 2023 BAN vs AFG Live Score: बांग्लादेश की वनडे वर्ल्ड कप में जीत से शुरुआत, अफगानिस्तान को छह विकेट से हराया. बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 157 रन का टारगेट था, नजमुल हसन शांतो के नाबाद 59 रन और मेहदी हसन मिराज के 57 रन की मदद से बांग्लादेश ने लक्ष्य को 34.4 ओवर में हासिल कर लिया.
  • Oct 7, 2023 4:29 PM IST

    ICC Cricket World Cup 2023 BAN vs AFG Live Score: इस मैच में आज इतना ही. वर्ल्ड का चौथा मैच नई दिल्ली में साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा. यहां क्लिक कर जानें इस मैच का हाल…. इस मैच की लाइव पेशकश को यहीं समाप्त करते हैं. हमसे जुड़े रहने के लिए धन्यवाद.

  • Oct 7, 2023 4:27 PM IST

    ICC Cricket World Cup 2023 BAN vs AFG Live Score: बांग्लादेश ने यह मैच जीत लिया है और यहां 3 विकेट लेने वाले और हाफ सेंचुरी जड़ने वाले मेहदी हसन मिराज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है.

  • Oct 7, 2023 4:21 PM IST
    ICC Cricket World Cup 2023 BAN vs AFG Live Score: बांग्लादेश की वनडे वर्ल्ड कप में जीत से शुरुआत, अफगानिस्तान को छह विकेट से हराया. बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 157 रन का टारगेट था, नजमुल हसन शांतो के नाबाद 59 रन और मेहदी हसन मिराज के 57 रन की मदद से बांग्लादेश ने लक्ष्य को 34.4 ओवर में हासिल कर लिया.
  • Oct 7, 2023 4:19 PM IST
    ICC Cricket World Cup 2023 BAN vs AFG Live Score: नजमुल हसन शांतो ने अपने वनडे करियर का छठा अर्धशतक लगाया. बांग्लादेश जीत से सिर्फ 09 रन दूर है. शाकिब अल हसन 14 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे.
  • Oct 7, 2023 4:18 PM IST
    ICC Cricket World Cup 2023 BAN vs AFG Live Score: नजमुल हसन शांतो ने अपने वनडे करियर का छठा अर्धशतक लगाया. बांग्लादेश जीत से सिर्फ 09 रन दूर है. शाकिब अल हसन 14 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे.
  • Oct 7, 2023 4:08 PM IST
    ICC Cricket World Cup 2023 BAN vs AFG Live Score: बांग्लादेश जीत की तरफ आसानी से बढ़ रही है. 157 रन के टारगेट को चेज करते हुए बांग्लादेश ने 32 ओवर में तीन विकेट पर 137 रन बना लिए हैं. जीत से 20 रन दूर है बांग्लादेश.
    BAN-137/3
    नजमुल हसन शांतो-46 रन
    शाकिब अल हसन-09 रन
  • Oct 7, 2023 4:07 PM IST

  • Oct 7, 2023 4:06 PM IST
    ICC Cricket World Cup 2023 BAN vs AFG Live Score: बांग्लादेश जीत की तरफ आसानी से बढ़ रहा है. 157 रन के टारगेट को चेज करते हुए बांग्लादेश ने 32 ओवर में तीन विकेट पर 137 रन बना लिए हैं. जीत से 20 रन दूर है बांग्लादेश.
    BAN-137/3
    नजमुल हसन शांतो-46 रन
    शाकिब अल हसन-09 रन
  • Oct 7, 2023 3:23 PM IST
    ICC Cricket World Cup 2023 BAN vs AFG Live Score: 22 ओवर का खेल खत्म. बांग्लादेश ने 2 विकेट गंवाकर बनाए 99 रन
    BAN: 99/2
    मेहदी हसन मिराज (48*), नजमुल हसन शांतो (27*)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.