By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
ENG vs AUS LIVE: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 33 रन से हारकर विश्व कप 2023 से बाहर हुई इंग्लैंड टीम
England vs Australia World Cup 2023 Match No 36 LIVE: वर्ल्ड कप में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया टीम ने इंग्लैंड को 33 रन से हराकर 2019 विश्व कप चैंपियन टीम को 2023 की प्रतियोगिता से बाहर कर दिया है.
England vs Australia World Cup 2023 LIVE Score And Updates: अहमदाबाद. एडम जम्पा (Adam Zampa) की अगुवाई वाले गेंदबाजी अटैक से शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप 2023 मैच में इंग्लैंड को 33 रनों से हराकर डिफेंडिंग चैंपियंस को प्रतियोगिता से बाहर किया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया के दिए 287 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड टीम 48.1 ओवर में 253 रन पर ऑलआउट हो गई.
ऑस्ट्रेलिया के लिए जम्पा ने 10 ओवर में 21 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिए. उनके अलावा मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc), जॉश हेजलवुड (Josh Hazlewood) और कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने 2-2 सफलताएं हासिल की. ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) को भी एक विकेट मिला.
मैच की शुरुआत में शीर्ष क्रम के फेल होने के बाद मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) की अर्धशतकीय पारी और फिर कैमरून ग्रीन (Cameron Green), मार्कस स्टोइनिस की शानदार साझेदारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 286 रन का स्कोर खड़ा किया.
लाबुशेन ने 83 गेंदो पर 71 रन की पारी खेली. जबकि ग्रीन ने 52 गेंदो पर 47 रनों की पारी खेली. ऑलराउंडर स्टोइनिस ने 32 गेंदो पर 35 रन जड़े. साथ ही एडम जम्पा ने निचले क्रम में 19 गेंदो पर 29 रन की अहम पारी खेली.
Live Updates
-
Adam Zampa shined in all three departments to take home the @aramco #POTM 👊#CWC23 | #ENGvAUS pic.twitter.com/DkxrL3I1aP
— ICC (@ICC) November 4, 2023
-
World Cup 2023 ENG vs AUS LIVE Updates: 49वें ओवर में हेजलवुड अटैक में लौटे और पहली ही गेंद पर आदिल राशिद को विकेटकीपर इंगलिस के हाथों कैच आउट कर इंग्लैंड टीम को 253 रन पर समेटा. ऑस्ट्रेलिया ने 33 रनों से मैच जीतकर 2019 के विश्व कप चैंपियंस को विश्व कप 2023 से बाहर का रास्ता दिखाया
-
World Cup 2023 ENG vs AUS LIVE Updates: 48वें ओवर में क्रिस वोक्स ने मार्कस स्टोइनिस की तीसरी गेंद पर शानदार छक्का लगाया. लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर फिर से फुलटॉस पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में वोक्स बाउंड्री पर मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच आउट हुए.वोक्स कैच लाबुशेन गेंद स्टोइनिस 32(33)
-
World Cup 2023 ENG vs AUS LIVE Updates: 44वें ओवर में इंग्लैंड का आठवां विकेट गिरा जब जॉश हेजलवुड की दूसरी गेंद पर डेविड विली एडम जम्पा के हाथों कैच आउट हुए.विली कैच ज़म्पा गेंद हेज़लवुड 15(14)
-
World Cup 2023 ENG vs AUS LIVE Updates: 40वें ओवर में एडम जम्पा ने एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया को अहम विकेट दिलाई. ओवर की पहली गेंद पर मोईन अली स्वीप खेलना चाहते थे लेकिन शॉट के नियंत्रण में नहीं थे और बाउंड्री पर डेविड वार्नर के हाथों कैच आउट हुए।मोईन अली कैच वार्नर गेंद ज़म्पा 42(43)
-
World Cup 2023 ENG vs AUS LIVE Updates: 37वें ओवर में पैट कमिंस की आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लियाम लिविंगस्टोन सब फील्डर सीन एबॉट के हाथों मिड विकेट पर कैच आउट हुए.लिविंगस्टोन कैच (सब फील्डर) एबॉट गेंद कमिंस 2(5)
-
World Cup 2023 ENG vs AUS LIVE Updates: 36वें ओवर में एडम जम्पा अटैक में लौटे और अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई. ओवर की तीसरी गेंद पर सेट बल्लेबाज बेन स्टोक्स लेग साइड की गेंद को घुटने पर बैठकर फाइन लेग की तरफ स्वीप करना चाहते थे लेकिन शॉर्ट फाइन पर स्टोइनिस को एक आसान सा कैच दे बैठे.स्टोक्स कैच स्टोइनिस गेंद ज़म्पा 64(90)
-
World Cup 2023 ENG vs AUS LIVE Updates: 24वें ओवर में एडम जम्पा ने पहली ही गेंद पर जॉस बटलर को लॉन्ग ऑफ पर कैमरुन ग्रीन के हाथों कैच आउट कराया.बटलर कैच ग्रीन गेंद ज़म्पा 1(7)
-
World Cup 2023 ENG vs AUS LIVE Updates: 23वें ओवर में आखिरकार ऑस्ट्रेलिया टीम बेन स्टोक्स और डेविड मलान की 84 रनों की साझेदारी को तोड़ने में कामयाब हुई. पैट कमिंस अटैक में आई और उनके ओवर की तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में मलान डीप स्क्वायर लेग पर ट्रेविस हेड के हाथों कैच आउट हुए.
-
World Cup 2023 ENG vs AUS LIVE Updates: पांचवें ओवर में मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया को एक और सफलता दिलाई. ओवर की तीसरी गेंद पर जो रूट विकेटकीपर इंगलिस के हाथों कैच आउट हुए.रूट कैच जोश इंग्लिस गेंद स्टार्क 13(17)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें