live

IND vs SA Highlights: जडेजा के 5-विकेट हॉल से 83 रन पर ऑलआउट हुई साउथ अफ्रीका, 243 रन से जीता भारत

India vs south africa World Cup 2023 Match No 37 LIVE: भारत ने विराट कोहली के शतक और रवींद्र जडेजा के पांच विकेट हॉल की मदद से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 243 रनों से जीत हासिल की.

Published date india.com Updated: November 5, 2023 9:04 PM IST
IND vs SA LIVE
भारत vs साउथ अफ्रीका LIVE स्कोर और अपडेट्स

India vs south africa World Cup 2023 Match No 37 LIVE: कोलकाता. विराट कोहली (Virat Kohli) के रिकॉर्डतोड़ 49वें वनडे शतक के बाद रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के शानदार पांच विकेट हॉल की मदद से भारत ने विश्व कप मैच में साउथ अफ्रीका को 243 रनों के अंतर से हराया. टीम इंडिया के दिए 327 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रोटियाज टीम केवल 83 रन पर ढेर हो गई. जडेजा ने 9 ओवर में 33 रन देकर पांच विकेट लिए. उनके अलावा मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज को एक सफलता मिली.

इससे पहले कोहली ने 121 गेंदो पर 101 रन की पारी खेलकर सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की. वहीं श्रेयस अय्यर ने भी 87 गेंदो पर 77 रन की अहम पारी खेली. मैच की शुरुआत में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 24 गेंदो पर 40 रनों की विस्फोटक पारी खेली.

Live Updates

  • Nov 5, 2023 9:02 PM IST

  • Nov 5, 2023 8:59 PM IST

  • Nov 5, 2023 8:35 PM IST
    IND vs SA LIVE: 28वें ओवर में कुलदीप यादव ने पहली ही गेंद पर लुंगी एनगिडी को बोल्ड कर साउथ अफ्रीका टीम को 83 रन पर ऑलआउट किया. भारत ने ये मैच 243 रन से ये मैच जीता.
    एनगिडी बोल्ड कुलदीप यादव 0(3)
  • Nov 5, 2023 8:34 PM IST
    IND vs SA LIVE: 27वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट पूरे किए. ओवर की दूसरी गेंद कगीसो रबाडा जडेजा के हाथों कैच आउट हुए. इसी के साथ जडेजा ने अपना पांच विकेट हॉल पूरा किया.
    रबाडा कैच और गेंद जडेजा 6(26)
  • Nov 5, 2023 8:30 PM IST
    IND vs SA LIVE: 26वें ओवर में कुलदीप यादव ने पहली सफलता हासिल की. ओवर की चौथी गेंद पर मार्को जानसन कवर्स पर कैच आउट हुए.
    मार्को जानसन कैच जडेजा गेंद कुलदीप यादव 14(30)
  • Nov 5, 2023 8:04 PM IST
    IND vs SA LIVE: 19वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने भारत को एक और सफलता दिलाई. ओवर की चौथी गेंद पर केशव महाराज बोल्ड हुए.
    महाराज बोल्ड जडेजा 7(11)
  • Nov 5, 2023 7:56 PM IST
    IND vs SA LIVE: 17वें ओवर रवींद्र जडेजा में भारत को एक और सफलता दिलाई. तीसरी गेंद पर डेविड मिलर 99 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद पर लैप शॉट मारने की कोशिश में बोल्ड हुए.
    मिलर बोल्ड जडेजा 11(11)
  • Nov 5, 2023 7:46 PM IST
    IND vs SA LIVE: 14वें ओवर में मोहम्मद शमी ने पहली गेंद पर रासी वान डेर डूसें को आउट कर भारत को छठीं सफलता दिलाई. एक बार फिर अंपायर ने भारत के पक्ष में फैसला दिया लेकिन रोहित ने फिर रीव्यू लिया और एक बार तीसरे अंपायर ने फील्ड अंपायर का फैसला बदला.
    वैन डेर डुसेन एलबीडब्ल्यू बोल्ड शमी 13(32)
  • Nov 5, 2023 7:44 PM IST
    IND vs SA LIVE: 13वें ओवर में रवींद्र जडेजा को एक और सफलता मिली. ओवर की पांचवीं गेंद पर हैनरिस क्लासेंन एलबीडब्ल्यू आउट हुए. स्वीप खेलने की कोशिश में क्लासेंन लेग स्टंप के सामने बीट हुए लेकिन अंपायर कुमार धर्मसेना ने नॉट आउट दिया. जिसके बाद राहुल और जडेजा के कहने पर रोहित ने डीआरएस लिया और बॉल ट्रैकिंग में दिखा कि गेंद लेग स्टंप पर लगने वाली थी.
    क्लासेन एलबीडब्ल्यू बोल्ड जड़ेजा 1(11)
  • Nov 5, 2023 7:31 PM IST
    IND vs SA LIVE: दसवें ओवर में मोहम्मद शमी अटैक में आए. ओवर की दूसरी गेंद पर एडेन मारक्रम ने मिड ऑन की दिशा में शॉट लगाया. गेंद शमी के हाथ से लग कर थोड़ी धीमी हुई और सिराज के पास उसे रोकना का आसान मौका था लेकिन थोड़ी खराब फील्डिंग दिखी यहां पर और मारक्रम को चौका मिला. अगली गेंद पर मारक्रम ने कट शॉट लगाकर एक और चौका जड़ा. लेकिन पांचवीं गेंद पर मारक्रम फिर से कट लगाने की कोशिश में विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच आउट हुए. राहुल ने विकेट के पीछे बेहतरीन कैच पकड़ा.
    मारक्रम कॉट राहुल बोल्ड शमी 9(6)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.