World Cup 2023, NZ Vs AFG, Highlights: अफगानिस्तान को 149 रन से हरा न्यूजीलैंड ने विश्व कप में दर्ज की लगातार चौथी जीत

न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान (NZ vs AFG) के बीच वनडे वर्ल्ड कप (World Cup 2023) का 16वां मैच है. अफगान टीम ने इंग्लैंड (AFG beat ENG) को हराकर उलटफेर किया था. क्या वह चेन्नई में दिल्ली वाला करिश्मा दोहरा पाएगी.

Written by: Bharat Malhotra Edited by: Bharat Malhotra
Updated: October 18, 2023, 9:25 PM IST

New Zealand vs Afghanistan, 16th Match Live Cricket Score: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 16वां मैच में बुधवार को मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner), लोकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) के शानदार गेंदबाजी अटैक की मदद से अफगानिस्तान को 139 रन पर ऑलआउट कर न्यूजीलैंड ने विश्व कप 2023 में अपना चौथा मैच 149 रन से जीता. सैंटनर ने 7.4 ओवर में 39 रन देकर तीन विकेट लिए और फर्ग्यूसन ने सात ओवर में मात्र 19 रन देकर तीन सफलताएं हासिल की. उनके अलावा ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) ने भी दो विकेट झटके.

इससे पहले सलामी बल्लेबाज विल यंग (Will Young) की अर्धशतकीय पारी की मदद से मिली अच्छी शुरुआत बीच के ओवरों में अफगानिस्तान की घातक गेंदबाजी की वजह से लड़खड़ाई न्यूजीलैंड की पारी को टॉम लेथम (Tom Latham) और ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने अपनी शतकीय साझेदारी के दम पर 288/6 के स्कोर तक पहुंचाया.

टॉम लेथम में 74 गेंदो पर 68 रन बनाए और फिलिप्स ने 80 गेंदो पर 71 रन की पारी खेली. इससे पहले विल यंग ने 64 गेंदो पर अहम 54 रन बनाए थे. अफगानिस्तान टीम की ओर से नवीन उल हक (Naveen-ul-Haq) और अज़मतुल्लाह उमरज़ई (Azmatullah Omarzai) को 2-2 विकेट मिले. जबकि राशिद खान (Rashid Khan) और मुजीब उर रहमान (Mujeeb Ur Rahman) ने एक-एक सफलता हासिल की.

Follow updates here:

  • Oct 18, 2023 9:25 PM IST

    न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब

  • Oct 18, 2023 8:57 PM IST
    LIVE World Cup 2023, NZ Vs AFG: 35वें ओवर में नए बल्लेबाज नवीन उल हक ने मिचेल सैंटनर के खिलाफ दूसरी गेंद पर रिवर्स स्वीप लगाना चाहते थे लेकिन मार्क चापमैन के हाथों कैच आउट हुए. ओवर की चौथी गेंद पर फजलहक फारूकी को डेरिल मिशेल के हाथों कैच आउट कर सैंटनर ने अफगानिस्तान की पारी को 139 रन पर समेटा. न्यूजीलैड ने ये मुकाबला 149 रन से जीतकर विश्व कप 2023 में लगातार चौथी जीत दर्ज की.
    नवीन-उल-हक कैच चैपमैन गेंद सैंटनर 0(1)
    फ़ज़लहक फ़ारूक़ी कैच मिशेल गेंद सैंटनर 0(2)
  • Oct 18, 2023 8:52 PM IST
    LIVE World Cup 2023, NZ Vs AFG: 34वें ओवर में राशिद खान लोकी फर्ग्यूसन की ती तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में मिचेल सैंटनर के हाथों कैच आउट हुए. ओवर की आखिरी गेंद पर मुजीब उर रहमान भी बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में विल यंग के हाथों कैच आउट हुए.

    राशिद खान कैच मिशेल गेंद फर्ग्यूसन 8(13)

    मुजीब कैच विल यंग गेंद फर्ग्यूसन 4(3)


  • Oct 18, 2023 8:50 PM IST
    LIVE World Cup 2023, NZ Vs AFG: 29वें ओवर में रचिन रवींद्र की पहली गेंद पर रहमत शाह यॉर्कर लेंथ को सामने खेलने की कोशिश में गेंदबाज के हाथों ही कैच आउट हो गए.
    रहमत कैच और गेंद रवींद्र 36(62)
  • Oct 18, 2023 8:49 PM IST
    LIVE World Cup 2023, NZ Vs AFG: 34वें ओवर में राशिद खान लोकी फर्ग्यूसन की ती तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में मिचेल सैंटनर के हाथों कैच आउट हुए. ओवर की आखिरी गेंद पर मुजीब उर रहमान भी बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में विल यंग के हाथों कैच आउट हुए.

    राशिद खान कैच मिशेल गेंद फर्ग्यूसन 8(13)

    मुजीब कैच विल यंग गेंद फर्ग्यूसन 4(3)


  • Oct 18, 2023 8:41 PM IST
    LIVE World Cup 2023, NZ Vs AFG: 31वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने अफगानिस्तान को छठां झटका दिया. ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद नबी सैंटनर की टर्न हुई गेंद पर सीधी लाइन खेलने गए और चारों खाने चित्त हुई. इस गेंद में स्टीव स्मिथ के खिलाफ रवींद्र जडेजा की शानदार गेंद की झलक दिखी. गौर करने वाली बात है कि सैंटनर और जडेजा एक ही आईपीएल टीम- चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं जिसका होम ग्राउंड चेपॉक है.
    नबी बोल्ड सेंटनर 7(9)
  • Oct 18, 2023 8:39 PM IST
    LIVE World Cup 2023, NZ Vs AFG: 29वें ओवर में रचिन रवींद्र की पहली गेंद पर रहमत शाह यॉर्कर लेंथ को सामने खेलने की कोशिश में गेंदबाज के हाथों ही कैच आउट हो गए.
    रहमत कैच और गेंद रवींद्र 36(62)
  • Oct 18, 2023 8:14 PM IST
    LIVE World Cup 2023, NZ Vs AFG: 26वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने अफगानिस्तान को चौथा झटका दिया. ओवर की चौथी गेंद पर अज़मतुल्लाह उमरज़ई शॉर्ट लेंथ गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश में बल्ले का किनारा लगाकर टॉम लेथम के हाथों कैच आउट हुए
    अज़मतुल्लाह कैच लैथम गेंद बोल्ट 27(32)
  • Oct 18, 2023 7:26 PM IST
    LIVE World Cup 2023, NZ Vs AFG: 14वें ओवर लोकी फर्ग्यूसन की आखिरी गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश कर रहे हशमतुल्लाह शाहिदी कवर्स पर खड़े मिचेल सैंटनर के शानदार कैच की बदौलत आउट होकर पवेलियन लौटे.
    शाहिदी कैच सेंटनर गेंद फर्ग्यूसन 8(29)
  • Oct 18, 2023 6:55 PM IST
    LIVE World Cup 2023, NZ Vs AFG: सातवें ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने अफगानिस्तान को दूसरा झटका दिया. ओवर की पहली ही गेंद पर इब्राहिम जादरान लेग स्टंप की गेंद को थोड़ा जल्दी खेलने गए, आखिरी समय पर बल्ला घूम गया और कवर्स पर मिशेल सैंटनर के हाथों कैच आउट हुए.
    इब्राहिम जादरान कैच सैंटनर गेंद बोल्ट 14(15)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.