
Gunjan Tripathi
पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव. करियर की शुरुआत हिंदी अखबार अमर उजाला के साथ. 2016 से अब तक India.com में बतौर सीनियर सब एडिटर कार्यरत. ... और पढ़ें
Mumbai Indians Women vs Royal Challengers Bangalore Women, 4th Match – Live Cricket Score:
हेली मैथ्यूज (Hayley Matthews) और नेटली साइवर (Nat Sciver-Brunt) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ मुकाबले में 9 विकेट से शानदार जीत हासिल की. आरसीबी के लिए 156 रन के लक्ष्य को मुंबई ने 14.2 ओवर में ही हासिल कर लिया. मुंबई के लिए सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज ने 38 गेंदो पर 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 77 रन बनाए. साथ ही नेटली साइवर ब्रंट ने 29 गेंदो पर 9 चौकों और एक छक्के की मदद से 55 रन की नाबाद पारी खेली.
इससे पहले मुंबई इंडियंस टीम ने शानदार गेंदबाजी और फील्डिंग की मदद से आरसीबी को 18.4 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट कर दिया. मुंबई के लिए हेली मैथ्यूज ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए, जबकि साइका इशाक और अमेलिया केर ने 2-2 विकेट लिए. आरसीबी की ओर से कप्तान स्मृति मंधाना और श्रेयांका पाटिल 23-23 रन की अहम पारी खेली.
मुंबई इंडियंस महिला टीम: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हेले मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमैरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक, हीथर ग्राहम, क्लो ट्राइटन, सोनम यादव, नीलम बिष्ट, प्रियंका बाला, धारा गुर्जर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, दिशा कसाट, हीथर नाइट, कनिका आहूजा, आशा शोभना, मेगन शुट्ट, प्रीति बोस, रेणुका ठाकुर सिंह, डेन वैन नीकेर्क, इंद्राणी रॉय, एरिन बर्न्स, पूनम खेमनार, सहाना पवार, श्रेयंका पाटिल, कोमल जंजाद
स्मृति मंधाना – हम बेहतर स्कोर बनाना सीख सकते थे. हमें इस हार को स्वीकार करना होगा और बेहतर वापसी करनी होगी. 2-3 बल्लेबाजों ने 20 रन बनाए लेकिन उसे आगे नहीं बढ़ा सके, जिनमें में भी शामिल हूं. हमारे पास अच्छी गेंदबाजी करने वाली टीम है, हमारे पास 6-7 गेंदबाजी विकल्प हैं और जब बल्लेबाज रन नहीं बना रहे होते हैं तो हम गेंदबाजों को ज्यादा कुछ नहीं कह सकते. ये काफी छोटा टूर्नामेंट है और हम इस पर ध्यान नहीं दे सकते, यहां तक कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी अगर आप जीतना शुरू करते हैं तो आप रन बना सकते हैं. शीर्ष क्रम के पतन के बाद कनिका और श्रीयांका की बल्लेबाजी के रूप में बहुत सारी सकारात्मकता, जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की उससे वास्तव में खुश हैं.
मैच रिपोर्ट: हेली मैथ्यूज और नेटली साइवर की शानदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले में 9 विकेट से शानदार जीत हासिल की. आरसीबी के लिए 156 रन के लक्ष्य को मुंबई ने 14.2 ओवर में ही हासिल कर लिया. मुंबई के लिए सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज ने 38 गेंदो पर 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 77 रन बनाए. साथ ही नेटली साइवर ब्रंट ने 29 गेंदो पर 9 चौकों और एक छक्के की मदद से 55 रन की नाबाद पारी खेली.
LIVE MIW vs RCBW, WPL 2023: 15वें ओवर में एलिस पेरी के खिलाफ लगातार दो चौके लगाकर साइवर ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से शानदार जीत दिलाई.
LIVE MIW vs RCBW, WPL 2023: 13वें ओवर में श्रेयांका पाटिल की पहली ही गेंद पर नेट साइवर ने डीप मिड विकेट की दिशा में चौका जड़ा. अगली गेंद पर नेटली ने लॉन्ग ऑन की दिशा में खूबसूरत छक्का लगाया. बाउंड्री का सिलसिला यहां रुका नहीं. ओवर की चौथी गेंद पर मैथ्यूज ने खूबसूरत ड्राइव की मदद से चौका लगाने के बाद अगली गेंद पर एक और चौका जड़ा. ओवर में कुल 20 रन आए.
LIVE MIW vs RCBW, WPL 2023: 12वें ओवर में मेगन शुट अटैक में आईं. ओवर की तीसरी गेंद पर नेटली ने मिड विकेट की दिशा में चौका लगाया. ओवर की पांचवीं गेंद पर हेली मैथ्यूज ने अपना शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन जारी रखा और मिड विकेट के ऊपर से चौका लगाया. ओवर की आखिरी गेंद पर मैथ्यूज ने स्वीप शॉट की मदद से फाइन लेग की दिशा में चौका लगाकर ओवर में कुल 15 रन जोड़े.
LIVE MIW vs RCBW, WPL 2023: 11वें ओवर के लिए कप्तान मंधाना ने सोफी डिवाइन को गेंद थमाई. ओवर की पहली गेंद पर नेट साइवर ने शॉर्ट लेंथ का फायदा उठाते हुए ऑन साइज पर चौका लगाया. अगली गेंद पर नेटली ने उसी दिशा में एक और चौका जड़ा. ओवर की चौथी गेंद पर मैथ्यूज ने लॉन्ग ऑफ पर चौका लगाया. आरसीबी की ओर से बेहद औसत दर्जे की गेंदबाजी हो रही है जो मुंबई के बल्लेबाजों के लिए कोई चुनौती नहीं पेश कर पा रही है. ओवर में कुल 15 रन आए.
LIVE MIW vs RCBW, WPL 2023: दसवें ओवर में प्रीती बोस वापस आईं. ओवर की चौथी गेंद पर सिंगल के साथ हेली मैथ्यूज ने अपना शानदार अर्धशतक पूरा किया. अर्धशतक पूरा करते हुए मैथ्यूज ने अगली ही गेंद पर एक्स्ट्रा कवर पर खूबसूरत चौका जड़ा. ओवर में कुल 8 रन आए.
LIVE MIW vs RCBW, WPL 2023: नौवें ओवर के लिए रेनुका ठाकुर अटैक में लौंटी. ओवर की पहली ही गेंद पर मैथ्यूज ने फाइन लेग की दिशा में चौका लगाया. ओवर की पांचवीं गेंद पर मैथ्यूड ने एक और चौका जड़ा, इस बार बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में. ओवर में कुल 11 रन आए.
LIVE MIW vs RCBW, WPL 2023: आठवां ओवर श्रेयांका पाटिल डालेंगी. ओवर की दूसरी गेंद पर नेटली ने प्वाइंट की दिशा में शानदार कट शॉट लगाकर चार रन कमाए. अगली गेंद पर श्रेयांका ने शॉर्ट लेंथ डाली, जिसे नेटली ने डीप स्क्वायर लेग पर चौके के लिए खेल दिया. ओवर की आखिरी गेंद पर नेटली ने थर्ड मैन की दिशा में एक और चौके के साथ कुल 12 रन कमाए.
LIVE MIW vs RCBW, WPL 2023: सातवें ओवर के लिए एलिस पेरी अटैक में आईं. ओवर की पहली ही गेंद पर मैथ्यूज ने चौके के साथ उनका स्वागत किया. ओवर में कुल दस रन आए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें