IND vs ENG 4th Test Day 2 LIVE: शोएब बशीर-टॉम हार्टले की शानदार गेंदबाजी स्पेल की बदौलत इंग्लैंड टीम ने रांची टेस्ट के दूसरे दिन 219 रन के स्कोर पर भारतीय टीम के सात विकेट गिराए. बशीर ने 32 ओवर में 84 रन देकर चार विकेट झटके, जबकि हार्टले ने 19 ओवर में 47 रन पर दो सफलताएं हासिल की. स्टंप्स तक ध्रुव जुरेल (30) और कुलदीप यादव (17) क्रीज पर टिके हुए थे.
दिन के खेल की शुरुआत इंग्लैंड टीम के 353 रन के स्कोर पर ऑलआउट होने के साथ हुई. मेहमान टीम के लिए पूर्व कप्तान जो रूट ने सर्वाधिक 122 (274) रन बनाए. उनके अलावा ओली रॉबिनसन ने भी 96 गेंदो पर 58 रन की अहम पारी खेली. भारत के लिए सीनियर स्पिनर रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए, जबकि डेब्यूटांट आकाश दीप को तीन और मोहम्मद सिराज को दो सफलता मिली. पहली पारी के स्कोर के दम पर इंग्लैंड टीम दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 134 रनों से आगे है.
भारत vs इंग्लैंड प्लेइंग-11
भारत: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज.
इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, जेम्स एंडरसन, ओली रॉबिन्सन, शोएब बशीर.
Stumps on Day 2 in Ranchi!
A valuable unbeaten partnership between Dhruv Jurel and Kuldeep Yadav helps #TeamIndia move to 219/7 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/FUbQ3MhXfH#INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/fhnl0yrMbP
— BCCI (@BCCI) February 24, 2024
IND vs ENG 4th Test Day 2 LIVE: ध्रुव जुरेल और कुलदीप यादव की 42 रनों की साझेदारी की मदद से भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट पर 219 रन बना लिए हैं. स्टंप्स तक इंग्लैंड 134 रनों से आगे है. जुरेल 30 (58) और कुलदीप 17(72) रन बनाकर क्रीज पर टिके हैं.
IND vs ENG 4th Test Day 2 LIVE: भारत का स्कोर 150 के पार, जायसवाल और सरफराज की जोड़ी क्रीज पर
It's Tea on Day 2 of the Ranchi Test! #TeamIndia added 97 runs in the Second Session to move to 131.
Stay Tuned for Third Session.
Scorecard ▶️ https://t.co/FUbQ3Mhpq9 #INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/QJX2aTrjQ1
— BCCI (@BCCI) February 24, 2024
IND vs ENG 4th Test Day 2 LIVE: दूसरे सेशन में भारतीय पारी लड़खड़ाई, टी ब्रेक तक स्कोर 131/4
IND vs ENG 4th Test Day 2 LIVE: भारत को लगा चौथा झटका, रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे
IND vs ENG 4th Test Day 2 LIVE: अच्छी शुरुआत के बाद पाटीदार ने फिर किया निराश, भारत का तीसरा विकेट गिरा
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.