
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) के सातवें मुकाबले में आज यानी के गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस (MI vs DC) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 105 रन ही बना सकी. मुंबई इंडियंस ने इस लक्ष्य को 15 ओवर में ही दो विकेट खोकर हासिल कर लिया.
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकैडमी में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस के लिए यास्तिका भाटिया ने 41, हेली मैथ्यूज ने 32, नैटली सिवर-ब्रंट ने नाबाद 23 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 11 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऐलिस कैप्सी और टारा नॉरिस को एक-एक सफलता मिली.
मुंबई इंडियंस की यह लगातार तीसरी जीत है. टीम के छह अंक हो गए हैं और वह मजबूती के साथ तालिक में पहले नंबर पर कायम हैं. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को तीन मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा है. टीम चार अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.
3️⃣/3️⃣ 💪
A 𝐌𝐈ghty Performance 🔥#OneFamily #MumbaiIndians #AaliRe #DCvMI pic.twitter.com/HdeF6nQBqb
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 9, 2023
LIVE MI vs DC, WPL 2023: मुंबई इंडियंस की यह लगातार तीसरी जीत है. टीम के छह अंक हो गए हैं और वह मजबूती के साथ तालिक में पहले नंबर पर कायम हैं. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को तीन मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा है. टीम चार अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.
LIVE MI vs DC, WPL 2023: मुंबई इंडियंस के लिए यास्तिका भाटिया ने 41, हेली मैथ्यूज ने 32, नैटली सिवर-ब्रंट ने नाबाद 23 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 11 रन बनाए.
LIVE MI vs DC, WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 105 रन ही बना सकी. मुंबई इंडियंस ने इस लक्ष्य को 15 ओवर में ही दो विकेट खोकर हासिल कर लिया.
LIVE MI vs DC, WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया
LIVE MI vs DC, WPL 2023: कैप्सी ने मैथ्यूज को आउट करके दिल्ली को दूसरी सफलता दिलाई है. लॉन्ग ऑफ से आगे भागती हुई जेमिमाह ने क्या ग़ज़ब का कैच लपक लिया है. मैथ्यूज 31 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुईं.
LIVE MI vs DC, WPL 2023: मुंबई इंडियंस को लगा दूसरा झटका, जेमिमाह ने पकड़ी शानदार कैच
LIVE MI vs DC, WPL 2023: नॉरिस ने यास्तिका भाटिया को आउट करके दिल्ली कैपिटल्स को पहली सफलता दिलाई है. भाटिया ने 32 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 41 रनों की पारी खेली.
LIVE MI vs DC, WPL 2023: यास्तिका और मैथ्यूज की धमाकेदार शुरुआत, दिल्ली को विकेट की तलाश
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें