live

GGT vs RCBW, WPL 2023, Highlights : सोफी डिवाइन का अर्धशतक बेकार, गुजरात के खिलाफ 11 रन से हारी आरसीबी

Gujarat Giants vs Royal Challengers Bangalore WPL Live Streaming: Gujarat Giants and Royal Challengers Bangalore will play the sixth match of WPL 2023 today, March 8. The match will start at 7:30 PM

Published date india.com Updated: March 9, 2023 11:33 AM IST
GGT vs RCBW - WPL 2023 Highlights : सोफी डिवाइन का अर्धशतक बेकार, गुजरात के खिलाफ 11 रन से हारी आरसीबी

Gujarat Giants vs Royal Challengers Bangalore Women, 6th Match – Live Cricket Score: सलामी बल्लेबाज सोफी डिवाइन की अर्धशतकीय पारी के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम गुजरात जायन्ट्स के खिलाफ मैच में 11 रन से हार गई. महिला प्रीमियर लीग के छठें मुकाबले में गुजरात टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201/7 का स्कोर बनाकर आरसीबी के सामने 202 रन का लक्ष्य रखा था. जिसका पीछा करते हुए बैंगलोर टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 190 रन ही बना सकी.

बैंगलोर के लिए सोफी डिवाइन ने 45 गेंदो पर आठ चौकों और दो छक्कों के दम पर सर्वाधिक 66 रन बनाए. उनके अलावा स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी ने 32 और हेदर नाइट ने 30 रन की नाबाद पारी खेली. गुजरात की ओर से एश गार्डनर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि एनाबेल सदरलैंड को 2 सफलताएं मिली.

इससे पहले सोफी डंकली के रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक और हरलीन देओस की अर्धशतकीय पारी के दम पर गुजरात जायन्ट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए. डंकली ने 18 गेंदो पर 50 रन बनाकर टूर्नामेंट का सबसे तेज अर्धशतक बनाया. डंकली 28 गेंदो पर 65 रन बनाकर आउट हुईं. वहीं हरलीन ने 45 गेंदो पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 67 रन का स्कोर बनाया.

गुजरात जायंट्स स्क्वाड: सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), स्नेह राणा (कप्तान), सबभिनेनी मेघना, सोफिया डंकले, हरलीन देओल, एनाबेल सदरलैंड, एशलेघ गार्डनर, दयालन हेमलता, किम गर्थ, मानसी जोशी, तनुजा कंवर, मोनिका पटेल, अश्विनी कुमारी, हर्ले गाला, शबनम एमडी शकील, जॉर्जिया वेयरहम, परुनिका सिसोदिया

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, दिशा कासत, एलिसे पेरी, हीथर नाइट, कनिका आहूजा, श्रेयंका पाटिल, मेगन शुट्ट, रेणुका ठाकुर सिंह, प्रीति बोस, एरिन बर्न्स, कोमल जंजाद, इंद्राणी रॉय, सहाना पवार, पूनम खेमनार, आशा शोभना, डेन वैन नीकेर्क

Live Updates

  • Mar 8, 2023 11:03 PM IST

    मैच रिपोर्ट: सलामी बल्लेबाज सोफी डिवाइन की अर्धशतकीय पारी के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम गुजरात जायन्ट्स के खिलाफ मैच में 11 रन से हार गई. महिला प्रीमियर लीग के छठें मुकाबले में गुजरात टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201/7 का स्कोर बनाकर आरसीबी के सामने 202 रन का लक्ष्य रखा था. जिसका पीछा करते हुए बैंगलोर टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 190 रन ही बना सकी.

  • Mar 8, 2023 10:57 PM IST

    LIVE GGT vs RCBW, WPL 2023 : आखिरी ओवर में 24 रन बचाने का काम एनाबेल सदरलैंड के जिम्मे है. ओवर की पहली गेंद पर पूनम खेमनर अश्विनी कुमारी के हाथों कैच आउट हुई. अगली दो गेंदो पर मात्र दो रन आई. ओवर की चौथी गेंद पर श्रेयांका पाटिल ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर छक्का जड़ा. अगली गेंद पर श्रेयांका ने चौका लगाया लेकिन खेल अब आरसीबी की पहुंच से बाहर जा चुका है. ओवर में मात्र 12 रन आए और गुजरात जायन्ट्स ने 11 रन से मैच जीत लिया.

  • Mar 8, 2023 10:51 PM IST

    LIVE GGT vs RCBW, WPL 2023 : 19वें ओवर के लिए गार्डनर अटैक में लौंटी. ओवर की पहली गेंद पर कनिका आगे बढ़कर शॉट खेलने की कोशिश में स्टंप आउट हुई. ओवर की आखिरी गेंद पर नाइट ने लॉन्ग ऑन की दिशा में शानदार छक्का लगाया. ओवर में 9 रन आए. आरसीबी को जीत के लिए अब 6 गेंदो पर 24 रन की जरूरत है.

  • Mar 8, 2023 10:48 PM IST

    LIVE GGT vs RCBW, WPL 2023 : 18वें ओवर के लिए कप्तान स्नेह राणा अटैक में आईं. ओवर की पहली गेंद पर कनिका आहूजा ने एक्स्ट्रा कवर की दिशा में चौका लगाया. ओवर की पांचवीं गेंद पर राणा फुलटॉस डाल बैठी जिसे कनिरा ने एक और चौके के लिए खेला, ओवर में कुल 11 रन आए. आरसीबी को जीत के लिए 12 गेंदो पर 33 रनों की जरूरत.

  • Mar 8, 2023 10:41 PM IST

    LIVE GGT vs RCBW, WPL 2023 : 17वें ओवर में एनाबेल सदरलैंड अटैक में आईं. ओवर की पहली ही गेंद पर सोफी डिवाइन ने डीप मिड विकेट पर छक्का जड़ा. अगली गेंद पर फिर से बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में सोफी लॉन्ग ऑन पर गार्डनर के हाथों कैच आउट हुईं. ओवर की आखिरी तीन गेंदो पर नाइट ने लगातार तीन चौके लगाए. ओवर में कुल 23 रन आए. आरसीबी को जीत के लिए 18 गेंदो पर 44 रन की जरूरत.

  • Mar 8, 2023 10:35 PM IST

    LIVE GGT vs RCBW, WPL 2023 : 16वें ओवर के लिए एश गार्डनर अटैक में आईं. ओवर की पहली गेंद पर रिचा घोष यॉर्कर को पूरी तरह मिस करने के बाद बोल्ड होकर पवेलियन लौटी. क्रीज पर नईं बल्लेबाज हेदर नाइट हैं. ओवर की पांचवीं गेंद पर नाइट ने थर्ड मैन की दिशा में चौका लगाया. आखिरी गेंद पर नाइट ने कवर्स के ऊपर से एक और चौका जड़ा. ओवर में कुल 10 रन आए.

  • Mar 8, 2023 10:28 PM IST

    LIVE GGT vs RCBW, WPL 2023 : 15 ओवर के बाद आरसीबी टीम ने दो विकेट खोकर 125 रन बनाए लिए हैं. जीत के लिए 30 गेंदो पर 77 रन की जरूरत है. रिचा घोष (10) और सोफी डिवाइन (59) क्रीज पर बनीं हुई हैं.

  • Mar 8, 2023 10:17 PM IST

    LIVE GGT vs RCBW, WPL 2023 :12वें ओवर में मानसी जोशी अटैक में आईं. ओवर की दूसरी गेंद पर पेरी ने ने स्क्वायर लेग पर चौका लगाने के बाद अगली गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में एक और चौका जड़ा. हालांकि ओवर की पांचवीं गेंद पर मानसी ने धीमी गति का इस्तेमाल किया और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश कर रहीं पेरी बैकवर्ड प्वाइंट पर हेमलता के हाथों कैच आउट हुईं.

  • Mar 8, 2023 10:12 PM IST

    LIVE GGT vs RCBW, WPL 2023 : 10 ओवर के बाद आरसीबी ने एक विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं. सोफी डिवाइन (36) और एलिस पेरी (22) क्रीज पर बनी हुई हैं.

  • Mar 8, 2023 10:01 PM IST

    LIVE GGT vs RCBW, WPL 2023 : 9 ओवर के बाद आरसीबी ने एक विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए हैं. एलिस पैरी (16) और सोफी डिवाइन (35) क्रीज पर बरकरार हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.