Highlights IND vs AUS Warm-Up Match T20 World Cup 2022: ब्रिसबेन के गाबा क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कमाल कर दिया। मैच में एकतरफा जीत दर्ज करती नजर आ रही कंगारू टीम के जबड़े से जीत छीन ली। मोहम्मद शमी की एक साल बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय में वापसी बेहद धमाकेदार रही। 19 ओवरों तक कप्तान रोहित शर्मा ने शमी को गेंदबाजी का चांस नहीं दिया। आखिरी ओवर में शमी आए। उन्हें इस ओवर में 11 रन का बचाव करना था लेकिन इस घातक गेंदबाजी के सामने कंगारू पूरी तरह से चित नजर आए। भारत ने छह रन से मैच में जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतकों के दम पर भारत की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने के दौरान कंगारू टीम 180 रन पर ऑलआउट हो गई।
33 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली जबकि सूर्यकुमार ने 33 गेंदों पर 50 रन ठोक दिए। ऑस्ट्रेलिया के केन रिचर्ड्स ने सर्वाधिक चार विकेट हॉल अपने नाम किया।
IND vs AUS LIVE : मोहम्मद शमी ने आखिरी ओवर में पलट दिया मैच। एक रन आउट सहित कुल चार विकेट इस ओवर में आए। शमी तो नहीं लेकिन भारतीय टीम की हैट्रिक इस मैच में हो गई। आखिरी ओवर में भारत को 11 रन का बचाव करना था। पहली दोनों गेंदो पर दो-दो रन आए। इसके बाद बाकी चार गेंदों पर भारत को विकेट मिले।
LIVE IND vs AUS T20 World Cup 2022 : 19वें ओवर में आए बैक टू बैक दो विकेट। पहली गेंद पर 54 गेंद पर 79 रन बनाकर खेल रहे एरोन फिंच को हर्षल पटेल ने क्लीन बोल्ड कर दिया। अगली गेंद पर विराट ने टिम डेविड को रन अउट किया। भारत को जीत के लिए आखिरी ओवर में 11 रनों का बचाव करना है।
LIVE IND vs AUS T20 World Cup 2022 : विराट कोहली के शानदार डायरेक्ट थ्रो से आउट हुए टिम डेविड। दो गेंदों पर 5 रन बनाकर हुए आउट।
LIVE IND vs AUS T20 World Cup 2022 : मार्कस स्टोइनिस सात गेंद पर सात रन बनाने के बाद अर्शदीप सिंह की गेंद पर विराट कोहली के हाथों लपके गए। 18 ओवरों में कंगारू टीम ने 171 रन बना लिए हैं।
LIVE IND vs AUS T20 World Cup 2022 : भुवनेश्वर कुमार ने भारत को दिलाई तीसरी सफलता। 16वें ओवर में मैक्सवेल विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक के हाथों लपके गए। वो 16 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए।
LIVE IND vs AUS T20 World Cup 2022 Warm-up Match : ऑस्ट्रलिया की टीम वार्मअप मैच के दौरान काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। पहले 15 आवेरों में कंगारुओं ने दो विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए हैं। उन्हें जीत के लिए आखिरी 30 गेंदों पर 43 रन की दरकार है। मैदार पर एरोन फिंच 45 गेंदों पर 64 रन और ग्लेन मैक्सेवल 15 गेंदों पर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
LIVE IND vs AUS T20 World Cup 2022: युजवेंद्र चहल ने दिलाई भारत को दूसरी सफलता। 12 गेंदों पर 11 रन बनाने के बाद स्मिथ क्लीन बोल्ड हो गए।
IND vs AUS LIVE: भुवनेश्वर कुमार ने भारत को दिलाई पहली सफलता। 18 गेंदों पर 35 रन बनाकर खेल रहे मिशेल मार्श को भुवी ने छठे ओवर में क्लीन बोल्ड कर दिया। नौ ओवरों के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 79 रन है।
LIVE IND vs AUS ICC T20 World Cup 2022 : ऑस्ट्रेलिया ने चार ओवरों में ठोके 38 रन। फिंच 11 गेंदों पर 15 रन और मार्च 13 गेंदों पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.