IND vs ENG Women, 3rd ODI : रेनुका सिंह के 4-विकेट हॉल की मदद से भारत ने इंग्लैंड को 16 रन से हरा 3-0 से सीरीज जीती

India Women vs England Women 3rd ODI LIVE Score: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीती.

Published date india.com Updated: September 24, 2022 11:10 PM IST
IND vs ENG Women, 3rd ODI : रेनुका सिंह के 4-विकेट हॉल की मदद से भारत ने इंग्लैंड को 16 रन से हरा 3-0 से सीरीज जीती
झूलन गोस्वामी (Twitter)

ENG Women vs IND Women LIVE Score : निचले क्रम की बल्लेबाज चार्ली डीन (Charlotte Dean) की 47 रनों की संघर्षपूर्ण के बावजूद रेनुका सिंह की शानदार चार विकेट हॉल और दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) के ऑलराउंड प्रदर्शन की मदद से टीम इंडिया ने तीसरे वनडे में 16 रन से जीत हासिल कर सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया. लॉर्ड्स के मैदान पर इस शानदार जीत के साथ भारत ने दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई दी.

इससे पहले भारतीय महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सिर्फ 169 रन पर सिमट गई. भारत तीन मैच की सीरीज के पहले दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की विजयी बढ़त बना चुका है. ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने भारत के लिए 106 गेंद में सर्वाधिक 68 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने भी 79 गेंद में 50 रन की पारी खेली. इन दोनों के अलावा सिर्फ पूजा वस्त्रकार (22) ही दोहरे अंक में पहुंच पाई.

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने लार्ड्स पर नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और पूरी टीम 45.4 ओवर में ढेर हो गई. ये अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच है. इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज केट क्रॉस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 26 रन देकर चार विकेट चटकाए. फ्रेया कैंप (24 रन पर दो विकेट) और सोफी एक्लेस्टोन (27 रन पर दो विकेट) ने भी दो-दो विकेट चटकाए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.