live

Highlights IND vs NZ 2nd T20I Cricket Score : सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी से भारत ने 65 रन से जीता मैच

India vs New Zealand 2nd T20I : भारत ने इस जीत के साथ ही तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था.

Published date india.com Updated: November 20, 2022 4:36 PM IST
IND vs NZ T20I

India vs New Zealand 2nd T20I Highlights : माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत की टीम ने 65 रन से बड़ी जीत दर्ज की। सूर्यकुमार यादव और दीपक हुड्डा जीत के हीरो बने। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंदों पर नाबाद 111 रनों की पारी खेली। लक्ष्‍य का बचाव करने के दौरान दीपक हुड्डा ने सर्वाधिक चार विकेट निकाले। युजवेंद्र चहल और मोहम्‍मद सिराज ने दो-दो विकेट निकाले।

अपनी पारी में सूर्या ने 11 चौके और सात छक्‍के लगाए। वो रोहित शर्मा के बाद एक साल में दो टी20 शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्‍लेबाज बन गए हैं। यह मैच टिम साउदी के लिए भी बेहद खास रहा। लगातार हो रही ठुकाई के बीच आखिरी ओवर में उन्‍होंने हार्दिक पांड्यादीपक हुड्डा और वाशिंगटन सुंदर को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की।

भारत का स्‍क्‍वाड

शुभमन गिल, इशान किशन, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर , कुलदीप यादव, हर्षल पटेल.

न्यूजीलैंड का स्‍क्‍वाड

फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्‍तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर, माइकल ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी.

Live Updates

  • Nov 20, 2022 4:10 PM IST

    मैच रिपोर्ट: हार्दिक पांड्या की कप्‍तानी
    वाली भारतीय टीम ने टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्‍यूजीलैंड पर
    65 रन से बड़ी जीत दर्ज की। सूर्यकुमार यादव और दीपक हुड्डा जीत के हीरो बने।
    पहले बल्‍लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव ने
    51 गेंदों पर नाबाद 111 रनों की पारी खेली।
    लक्ष्‍य का बचाव करने के दौरान दीपक हुड्डा ने सर्वाधिक चार विकेट निकाले।
    युजवेंद्र चहल और मोहम्‍मद सिराज ने दो-दो विकेट निकाले। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए
    भारतीय टीम ने 192 रन का लक्ष्‍य रखा। जवाब में कीवी टीम 126 रन पर ही ऑलआउट हो गई।

  • Nov 20, 2022 4:07 PM IST

    भारत ने 65 रन से नाम किया मैच

  • Nov 20, 2022 4:02 PM IST

    केन विलियमसन आउट: न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान 52 गेंदों पर
    61 रन की पारी खेलने के बाद आउट हुए। मोहम्‍मद सिराज ने उन्‍हें क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया।
    गेंद बल्‍ले का किनारा लगने के बाद विकटों में जा घुसी। इसके साथ ही कीवियों के मैच
    जीतने की आखिरी उम्‍मीद भी खत्‍म हो गई है।

  • Nov 20, 2022 3:50 PM IST

    न्‍यूजीलैंड छठा झटका: मोहम्‍मद सिराज ने न्‍यूजीलैंड की टीम को छठा झटका दिया। मिशेल सेंटनर के बल्‍ले का भारी किनारा लेने के बाद गेंद हवा में ऊंची उठ गई। सिराज ने उन्‍हें कॉट एंड बोल्‍ड दिया।

  • Nov 20, 2022 3:41 PM IST

    30 गेंद में 92 रन की दरकार: मैच धीरे-धीरे न्‍यूजीलैंड
    की पकड़ से बाहर निकलता नजर आ रहा है। कीवियों को जीत के लिए आखिरी पांच ओवरों में
    92 रन की दरकार है। उनके पांच बल्‍लेबाज आउट हो चुके हैं। केन विलयमसान 44 गेंदों पर
    44 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • Nov 20, 2022 3:39 PM IST

    नीशम बने चहल का शिकार: जेम्‍स नीशम को 14वें ओवर में
    युजवेंद्र चहल ने चलता किया। बाहर निकलकर छक्‍का लगाने का प्रयास कर रहे जेम्‍स नीशम
    ने लांग ऑन की दिशा में इशान किशन के हाथों लपके गए। वो तीन गेंदों का सामना करने के
    बाद शून्‍य पर आउट हुए।

  • Nov 20, 2022 3:13 PM IST

    युजवेंद्र चहल का क्‍लीन बोल्‍ड: 10वें ओवर की पहली गेंद
    पर छक्‍का खाने के बाद युजवेंद्र चहल ने अगली गेंद पर वापसी की। ग्‍लेन फिलिप्‍स को चहल
    ने क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया। इसके साथ ही न्‍यूजीलैंड की टीम ने अपना तीसरा विकेट गंवा
    दिया। 10 ओवरों के बाद कीवियों का स्‍कोर तीन विकेट के नुकसान पर 71 रन है। केन विलियमसन
    28 गेंदों पर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • Nov 20, 2022 3:09 PM IST

    वाशिंगटन सुंदर को विकेट: सातवें ओवर में 17 रन पड़वाने
    के बाद वाशिंगटन सुंदर की नौवें ओवर में फिर वापसी हुई। कॉन्‍वे को उम्‍मीद थी कि इस
    बार भी वो पहले ही तर्ज पर ही आक्रामक शॉट लगाते रहेंगे लेकिन इस बार सुंदर ने उन्‍हें
    पहली ही गेंद पर अर्शदीप सिंह के हाथों कैच आउट करवा दिया। बैकवर्ड स्‍क्‍वेयर लेग
    पर वो बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में लपके गए।

  • Nov 20, 2022 3:03 PM IST

    न्‍यूजीलैंड पावरप्‍ले: पावरप्‍ले के दौरान भारतीय गेंदबाजों ने कीवी
    बल्‍लेबाजों पर नियंत्रण बनाए रखा है। न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर छह ओवरों के बाद एक विकेट
    के नुकसान पर 32 रन है। छठे ओवर में एक चौके की मदद से सात रन आए। इससे पहले 5वें ओवर
    में कॉन्‍वे के चौके से कीवी टीम ने 9 रन बटोरे थे। केन विलियमसन 19 गेंदों पर 12 रन
    और कॉन्‍वे 15 गेंदों पर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • Nov 20, 2022 2:34 PM IST

    तीन ओवर: भारतीय गेंदबाजों ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत
    दिलाई है। तीन ओवरों के बाद कीवी टीम का स्‍कोर एक विकेट के नुकसान पर 13 रन है। मैदान पर
    केन विलियमसन 12 गेंदों पर सात रन और डेविन कॉन्‍वे एक पर खेल रहे हैं।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.