live

Highlights Score IND vs SA 1st ODI: अंत तक संघर्ष के बावजूद भारत को नहीं जिता पाए संजू सैमसन, नौ रन से जीता द. अफ्रीका

Highlights Score India vs South Africa, 1st ODI : भारत को अतिम ओवर में जीत के लिए 30 रन की दरकार थी। एक छक्‍के और तीन चौकों की मदद से संजू सैमसन 20 रन ही बना पाए। साउथ अफ्रीका ने 1-0 से सीरीज में बढ़त बना ली है।

Updated: October 6, 2022 11:59 PM IST

By India.com Hindi Sports Desk | Edited by Arun Kumar

Sanju Samson @ BCCI
Sanju Samson @ BCCI

Highlights IND vs SA 1st ODI Cricket Score : लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्‍टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले के दौरान भारत की टीम को अंतिम ओवर के रोमांच के बाद महज नौ रन से शिकस्‍त झेलनी पड़ी। 63 गेंदों पर 86 रन की पारी खेलने वाले संजू सैमसन ने अंतिम ओवर में एक छक्‍के और तीन चौकों की मदद से कुल 20 रन बनाए। हालांकि भारत को इस ओवर में जीत के लिए 30 रन की दरकार थी। भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने 37 गेंदों पर 50 रन बनाए। शुरुआती बल्‍लेबाजों की विफलता के चलते टीम इंडिया को शिकस्‍त झेलनी पड़ी। इससे पहले हैनरिक क्‍लासेन और डेविड मिलर की आतिशी बल्‍लेबाजी के दम पर साउथ अफ्रीका की टीम ने बारिश से प्रभावित इस मैच में निर्धारित 40 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। मिलर ने 63 गेंदों पर 75 रन की नाबाद पारी खेली। इसी तर्ज पर पर क्‍लासेन ने 65 गेंदों पर 74 रन बनाए। दोनों के बीच 139 रनों की अटूट साझेदारी बनी।

Live Updates

  • Oct 6, 2022 10:53 PM IST

    IND vs SA 1st ODI Live Score: संजू सैमसन की आतिशी बल्‍लेबाजी के बावजूद टीम इंडिया को लखनऊ वनडे में नौ रन से करीबी शिकस्‍त झेलनी पड़ी। शुरुआती बल्‍लेबाजों से सहयोग नहीं मिलने और पहले 15 ओवरों में जरूरत से ज्‍यादा धीमी बल्‍लेबाजी करने के चलते भारत को जीत से चूकना पड़ा। संजू सैमसन ने मैच में 63 गेंदों पर 86 रन की नाबाद पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने 50 रन बनाए जबकि शार्दुल ठाकुर ने भी 33 रन का अहम योगदान दिया। इससे पहले डेविड मिलर और हैनरिक क्‍लासेन ने शानदार अर्धशतक जड़कर भारत के समक्ष जीत के लिए 249 रनों का विशाल लक्ष्‍य रखा।

  • Oct 6, 2022 10:41 PM IST

    साउथ अफ्रीका की टीम ने मैच में नौ रन से दर्ज की जीत।

  • Oct 6, 2022 10:41 PM IST

    पांचवी गेंद पर जड़ा स्‍ट्रेट चौका

  • Oct 6, 2022 10:40 PM IST

    चौथी गेंद पर शॉट लगाने से बीट हुए संजू सैमसन

  • Oct 6, 2022 10:39 PM IST

    तीसरी गेंद पर फिर स्‍ट्रेट चौक

  • Oct 6, 2022 10:39 PM IST

    दूसरे गेंद पर आया चौका

  • Oct 6, 2022 10:39 PM IST

    पहली गेंद पर संजू सैमसन ने जड़ा लेग साइड पर छक्‍का

  • Oct 6, 2022 10:38 PM IST

    IND vs SA 1st ODI Live Score: भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 30 रन की दरकार, संजू सैमसन स्‍ट्राइक पर हैं। तबरेज शम्‍सी यह ओवर डाल रहे हैं।

  • Oct 6, 2022 10:30 PM IST

    IND vs SA 1st ODI Live Score: भारत को लगा तगड़ा झटका शार्दुल ठाकुर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में लूंगी एनगिडी की गेंद पर कवर्स की दिशा में केशव महाराज को कैच दे बैठे। वो 31 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हुए। अगली ही गेंद पर नए बल्‍लेबाज कुलदीप यादव भी टेम्‍बा बावुमा को आसान कैच दे बैठे।

    IND-213/7, Over-38
  • Oct 6, 2022 10:25 PM IST

    IND vs SA 1st ODI: संजू सैमसन के बाद 37वें ओवर में शार्दुल ठाकुर एक्‍शन में दिखे। कगिसो रबाडा द्वारा डाले गए इस ओवर में शार्दुल्‍ ने तीन चौके लगाए। वो 30 गेंदों पर 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे छोर पर संजू सैमसन ने 54 गेंदों पर 62 रन बना लिए हैं।

    IND-205/5, Over-37

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.