Highlights New Zealand vs Afghanistan, 21st Match, Super 12 Group 1 : टी20 वर्ल्ड कप में आज दिन के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने थी। मेलबर्न में लगातार हो रही बारिश के चलते इस मुकाबले को रद्द करना पड़ा। मैच में टॉस तक नहीं हो सका। करीब ढाई घंटे तक इंतजार करने के बाद अंपायरों ने दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बांटने का निर्णय लिया।न्यूजीलैंड ने पिछले मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 89 रन से मात दी थी। केन विलियमसन एंड कंपनी इस जीत की लय को बरकरार रखना चाहती थी। वहीं, अगर अफगानिस्तान के नजरिए से समझें तो पिछले मैच में उन्हें इंग्लैंड ने पांच विकेट से मात दी थी। आज इस टीम को जीत की सख्त दरकार थी।
मेलबर्न में लगातार हो रही बारिश के चलते न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच होने वाला टी20 मुकाबला रद्द कर दिया गया है। मैच में टॉस तक नहीं हो सका। करीब ढाई घंटे तक इंतजार करने के बाद अंपायरों को मैच को रद्द करना पड़ा। दोनों टीमों में एक-एक अंक बांटा गया है।
जल्द से जल्द मैच शुरू होने की उम्मीद कर रहे फैन्स के लिए एक बार फिर बुरी खबर आई है। मेलबर्न में फिर तेज बारिश शुरू हो गई है। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार साढ़े तीन बजे अंपायरों को मैदान की जांच करनी थी।
मेलबर्न से क्रिकेट फैन्स के लिए एक अच्छी खबर आई है। मेलबर्न में बारिश रुक गई है। मैदान को सुखाने का काम जारी है। बताया जा रहा है कि साढ़े तीन बजे अंपायर मैदान का मुआयना करेंगे। जिसके बाद मुकाबला शुरू होने को लेकर जानकारी दी जाएगी।
न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे शुरू होना था लेकिन बारिश के चलते अबतक टॉस तक नहीं हो सका है। ताजा जानकारी के मुताबिक इस वक्त मेलबर्न में तेज बारिश जारी है।
बारिश के चलते टॉस में हो रही है देरी
डकवर्थ लूईस नियम से आयरलैंड ने इंग्लैंड पर दर्ज की पांच विकेट से जीत
इस वक्त आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच दिन का पहला मुकाबला जारी है। इंग्लैंड को जीत के लिए 42 गेंदों पर 72 रन की दरकार है मैदान पर मोइन अली 36 गेंदों पर 35 रन और मोइन अली छह गेंदों पर आठ रन बनाकर खेल रहे हैं।
न्यूजीलैंड ने सुपर-12 के पहले ही मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 89 रन से मात दी थी। आज अफगानिस्तान के लिए यह मैच काफी हद तक करो मरो जैसा है क्योंकि पिछले मैच में वो इंग्लैंड से शिकस्त झेल चुके हैं।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.