live

PAK vs NZ Semi-Final, T20 WC 2022 Highlights: बाबर-रिजवान की विस्‍फोटक बल्‍लेबाजी से पाकिस्‍तान ने बनाई फाइनल में जगह

LIVE New Zealand vs Pakistan, Semi-Final Match, T20 World Cup 2022 : पाकिस्‍तान की टीम टी20 वर्ल्‍ड कप के इतिहास में तीसरी बार फाइनल में पहुंची है. अब भारत और इंग्‍लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता से पाकिस्‍तान का सामना होगा.

Published date india.com Updated: November 9, 2022 5:16 PM IST
PAK-vs-NZ-T20-Score

Highlights Score Pakistan vs New Zealand, Semi Final Match, T20 World Cup 2022: बाबर आजम और मोहम्‍मद रिजवान के अर्धशतकों के दम पर पाकिस्‍तान की टीम ने न्‍यूजीलैंड पर टी20 वर्ल्‍ड कप 2022 के पहले सेमीफाइनल मैच में सात विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही पाकिस्‍तान ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब 13 नवंबर को पाकिस्‍तान का सामना भारत और इंग्‍लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच की विजेता से होगा।

बाबर और रिजवान ने पहले विकेट के लिए मिलकर 105 रन जोड़े। रिजवान 57 रन की आतिशी पारी खेलकर आउट हुए। बाबर के बल्‍ले से 53 रन आए। इससे पहले न्‍यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्‍तान के समक्ष जीत के लिए 153 रनों की चुनौती पेश की थी. कीवी टीम ने यहां टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था. लेकिन डैरेल मिशेल ही यहां 35 बॉल में फिफ्टी जमा पाए. उनके अलावा कप्तान केन विलियमसन ने 46 रन का योगदान दिया.

पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने सर्वाधिक 2 विकेट अपने नाम किए उनके अलावा मोहम्मद नवाज ने एक विकेट लिया, जबकि डेवन कॉन्वे 21 रन बनाकर रन आउट हुए.

शाहीन अफरीदी ने पहले ही ओवर में पाकिस्‍तान को सफलता दिलाई. फिन एलन एलबीडब्‍ल्‍यू आउट हुए. बाबर आजम की टीम का सफर इस टूर्नामेंट में काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है.

NZ vs PAK Semi Final Squad, T20 World Cup 2022:

Pakistan Squad: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्‍तान), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, हैदर अली, आसिफ अली

New Zealand Squad: फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्‍तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट, मार्टिन गप्टिल, एडम मिल्ने, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन

Live Updates

  • Nov 9, 2022 5:11 PM IST

    फाइनल में पहुंचा पाकिस्‍तान

  • Nov 9, 2022 5:09 PM IST

    टी20
    वर्ल्‍ड कप 2022 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्‍तान की टीम ने न्‍यूजीलैंड पर
    सात विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्‍की कर ली है। टी20 विश्‍व कप के इतिहास
    में यह तीसरा मौका है जब पाकिस्‍तान ने फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले साल 2007
    में फाइनल में पाकिस्‍तान को भारत से शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी। साल 2009 में पाकिस्‍तान
    ने खिताब पर कब्‍जा किया था। आज के मैच की बात की जाए तो पहले बल्‍लेबाजी करते हुए
    न्‍यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए।
    जवाब में पाकिस्‍तान ने बाबर की 53 और रिजवान की 57 रन की पारी के दम पर पांच गेंद
    पहले ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।

  • Nov 9, 2022 4:56 PM IST

    पाकिस्‍तान की सात विकेट से जीत

  • Nov 9, 2022 4:55 PM IST

    पाकिस्‍तान को जीत के लिए आखिरी
    ओवर में दो रन की दरकार है।

  • Nov 9, 2022 4:49 PM IST

    12 पर आठ रन की जरूरत: पाकिस्‍तान की टीम की मुट्ठी में यह मैच आ गया है। आखिरी दो ओवर में पाकिस्‍तान को जीत के लिए आठ रन की जरूरत है। मैदान पर मोहम्‍मद हैरिस 22 गेंदों पर 28 रन और शान मसूद एक गेंद पर एक रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • Nov 9, 2022 4:48 PM IST

    रिजवान आउट: बाबर के बाद मोहम्‍मद
    रिजवान भी आउट हो गए हैं। 16वें ओवर की आखिरी गेंद रिजवान कवर्स की दिशा में शॉट लगाने
    के प्रयास में कैच लपके गए। ग्‍लेन फिलिप्‍स ने कैच पकड़ा। गेंद काफी ऊंचा था। यही
    वजह है कि रिजवान इसे नौ बॉल दिए जाने की अपील कर रहे थे। इसी बीच फिलिप्‍स ने उन्‍हें
    रन आउट भी कर दिया।

  • Nov 9, 2022 4:38 PM IST

    24 गेंद पर 26 रन की दरकार: पाकिस्‍तान
    की टीम को आखिरी चार ओवरों में जीत के लिए 25 रन की दरकार है। मैच पाकिस्‍तान की मुट्टी
    में नजर आ रहा है। 16 ओवरों के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर एक विकेट के नुकसान पर 127
    रन है।

  • Nov 9, 2022 4:36 PM IST

    रिजवान ने भी जड़ा अर्धशतक:
    बाबर आजम के बाद अब मोहम्‍मद रिजवान ने भी पाकिस्‍तान के लिए अर्धशतक जड़ दिया है।
    14वां ओवर इश सोढ़ी डाल रहे थे। चौथी गेंद पर सिंगल के साथ उन्‍होंने अपने 50 रन पूरे
    किए। 14 ओवरों के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर एक विकेट के नुकसान पर 113 रन है।

  • Nov 9, 2022 4:28 PM IST
    बाबर आउट: लंबे इंतजार के बाद न्‍यूजीलैंड को पहला विकेट मिला। 53 रन के निजी स्‍कोर पर बाबर को ट्रेंट बोल्‍ट ने आउट किया। वो वो मिशेल सेंटनर को कैच दे बैठे।
  • Nov 9, 2022 4:20 PM IST

    बाबर आजम की फिफ्टी: बाबर आजम ने नॉकआउट मैच में पाकिस्‍तान की टीम के लिए अहम अर्धशतक जड़ा। लॉकी फर्ग्‍यूसन द्वारा डाले गए 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर दो रन भागने के साथ बाबर ने अपना शतक पूरा किया। वो इस वक्‍त 38 गेंदों पर 50 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.