By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
SA vs BAN, T20 World Cup 2022 Highlights: साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 104 रन से धोया
SA vs BAN T20 World Cup 2022: साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 104 रन से धोकर बड़ी जीत दर्ज कर अपने रन रेट में जबरदस्त उछाल लिया है.
LIVE South Africa vs Bangladesh, 22nd Match, Super 12 Group 2: साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 104 रन से धोकर टी20 वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. इस टूर्नामेंट में अपना दूसरा मैच खेल रही साउथ अफ्रीका को पहले मैच में तब निराश होना पड़ा, जब वह जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत से कुछ ही पल दूर थी और तेज बारिश के चलते यह मैच रद्द घोषित कर दिया गया. अगर अफ्रीकी टीम उस मैच में 5 ओवर खेल लेती तो उसके खाते में भी जीत दर्ज होती.
इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और उसने रिली रोस्यू के बेहतरीन शतक की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 205 रन बनाए. इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 16.3 ओवर में सिर्फ 101 रन पर ढेर हो गई.
साउथ अफ्रीका की ओर से एनरिच नोर्त्जे (4/10) ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए, उनके अलावा तबरेज शम्सी (3/20) ने 4 ओवर की बॉलिंग में तीन शिकार किए.
अब इस जीत के साथ अंकतालिका में उसके 3 अंक हैं और बांग्लादेश पर इस बड़ी जीत के चलते उसके रन रेट में जबरदस्त उछाल आया है. वह 3 अंक लेकर नंबर 1 के पायदान पर पहुंच गई है, जबकि उसका रन रेट 5.200 हो गया है.
Live Updates
-
-
SA vs BAN, T20 World Cup 2022 LIVE: बांग्लादेश ने 66 रन पर गंवाए 5 विकेट, मेहदी हसन मिराज (11) बने तबरेज शम्सी का शिकार
-
SA vs BAN, T20 World Cup 2022 LIVE: कगिसो रबाडा की गेंद पर अफीफ हुसैन (1) कैच आउट, वेन पार्नेल के हाथ में कैचBAN: 47/4लिट्टन दास (14*)
-
SA vs BAN, T20 World Cup 2022 LIVE: बांग्लादेश को दूसरा झटका, एनरिच नोर्त्जे ने एक ही ओवर में दोनों ओपनर्स को किया चलता.
BAN: 27/2 -
SA vs BAN, T20 World Cup 2022 LIVE: 5 गेंद में 15 रन बनाकर सौम्य सरकार आउट, पारी में जड़े 2 छक्के.
-
SA vs BAN, T20 World Cup 2022 LIVE: बांग्लादेश को पहला झटका, एनरिच नोर्त्जे ने सौम्य सरकार को किया आउट
-
SA vs BAN, T20 World Cup 2022 LIVE: साउथ अफ्रीका की पारी खत्म, बांग्लादेश को 206 रन का टारगेट
-
CENTURY ALERT
South Africa dasher Rilee Rossouw brings up his second T20I century and the first one at this year's tournament#T20WorldCup | #SAvBAN | 📝https://t.co/Ji9TL3CpQ9 pic.twitter.com/45g0t2Jqav
— ICC (@ICC) October 27, 2022
-
SA vs BAN, T20 World Cup 2022 LIVE: रिली रोस्यू ने 52 बॉल में जड़ा शतक, पारी में 7 चौके और 7 छक्के.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें