4-4-0-3- लॉकी फर्ग्यूसन ने टी20 वर्ल्ड कप में मचाया धमाल, बगैर रन दिए झटके 3 विकेट
टी20 वर्ल्ड कप में लॉकी फर्ग्यूसन ने PNG के खिलाफ 4 ओवर के अपने स्पेल में बिना कोई रन दिए 3 विकेट लिए. यह टी20 वर्ल्ड कप का रिकॉर्ड है.
लॉकी फर्ग्यूसन @ICC
त्रिनिदाद. न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) ने टी20 वर्ल्ड कप में नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उन्होंने सोमवार को 4 ओवर के स्पेल में बिना कोई रन दिए 3 विकेट अपने नाम किए. न्यूजीलैंड की टीम इस वर्ल्ड कप में अपना आखिरी लीग मैच पपुआ न्यू गिनी (PNG) के खिलाफ खेल रही थी. दोनों ही टीमें पहले ही सुपर 8 की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं लेकिन यहां लॉकी ने यह यादगार स्पेल फेंककर इस टी20 वर्ल्ड कप को अपने लिए यादगार बना दिया.
टी20 इंटरनेशनल में यह सबसे इकॉनोमिकल स्पेल है. हालांकि टी20 इंटरनेशनल में बिना कोई रन दिए 4 ओवर फेंकने का कारनामा पहली बार नहीं है. इससे पहले कनाडा के साद बिन जफर ने साल 2021 में पनामा के खिलाफ मैच में 4 ओवर के अपने स्पेल में 4 मेडिन फेंके थे और उन्होंने यहां 2 विकेट चटकाए थे. फर्ग्यूसन टी20I में यह कारनामा करने वाले दूसरे गेंदबाज हैं. लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में इससे पहले दुनिया के किसी गेंदबाज ने ऐसा कारनामा नहीं किया था.
T20I में सबसे किफायती 4 ओवर स्पेल-
2/0 (4) – साद बिन जफर (कनाडा) vs पनामा, कूलिज, 2021
3/0 (4) – लॉकी फर्ग्यूसन (न्यूजीलैंड) vs पीएनजी, तारूबा, 2024*
पुरुष T20I वर्ल्ड कप में सबसे किफायती 4 ओवर स्पेल:
3/0– लॉकी फर्ग्यूसन (न्यूजीलैंड) बनाम पीएनजी, तारौबा, 2024*
3/4– टिम साउथी (न्यूजीलैंड) बनाम यूजीए, तारौबा, 2024
2/4– फ्रैंक न्सुबुगा (यूजीए) बनाम पीएनजी, गुयाना, 2024
4/7– एनरिक नॉर्टजे (दक्षिण अफ्रीका) बनाम श्रीलंका, न्यूयॉर्क, 2024
2/7– ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड) बनाम यूजीए, तारौबा, 2024
इस मैच की अगर बात करें तो न्यूजीलैंड ने यहां टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया और उसने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही PNG को सिर्फ 78 रनों पर ढेर कर दिया. इस मैच में लॉकी ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए. उनके अलावा ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी और ईश सोढ़ी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें