IPL 2023: बतौर कप्तान पहले ही मैच में क्रुणाल पांड्या से हुई बड़ी गलती, पहन ली केएल राहुल की जर्सी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के खिलाफ मैच में केएल राहुल फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे हैं.

Published date india.com Published: May 3, 2023 4:09 PM IST
Krunal Pandya wearing a jersey with Rahul
क्रुणाल पांड्या (Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के 45वें मैच से पहले लखनऊ सुपर जायन्ट्स (LSG) को बड़ा झटका लगा जब ये खबर आई की उनके स्थाई कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) आज का मुकाबला नहीं खेल पाएंगे. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ मैच में फील्डिंग करते हुए चोटिल होने के बाद राहुल पर पूरे टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.

राहुल की गैरमौजूदगी में स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या  लखनऊ टीम की कप्तानी कर रहे हैं. हालांकि क्रुणाल ने आरसीबी के खिलाफ मैच में लखनऊ टीम की कमान संभाली थी लेकिन आज वो आधिकारिक तौर पर किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी की कप्तानी करेंगे.

कप्तान क्रुणाल पांड्या से अपने पहले ही मैच में बड़ी गड़बड़ हो गई जब वो राहुल की जर्सी पहनकर टॉस करने के लिए मैदान पर उतर आए. क्रुणाल काफी देर तक राहुल की जर्सी में ही मैदान पर खड़े रहे फिर किसी ने उन्हें इशारा करके बताया की वो गलत जर्सी पहने हैं. जिसके बाद क्रुणाल भागकर डगआउट में गए और फिर अपनी सही जर्सी पहनकर आए.

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. क्रुणाल ने कहा कि वो पहले बल्लेबाजी करते खुश हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): काइल मेयर्स, मनन वोहरा, करण शर्मा, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, नवीन-उल-हक, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षणा

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.