Lsg Vs Csk Ipl 2024 Kl Rahul Ruturaj Gaikwad Slapped With 12 Lakh Fine Each For Slow Over Rate
लखनऊ vs चेन्नई मैच में नहीं दिखी अदब, BCCI ने केएल राहुल और ऋतुराज गायकवाड़ पर ठोका लाखों का जुर्माना
KL Rahul and Ruturaj Gaikwad Slapped Fine: IPL की अनुशासन समिति ने इकाना क्रिकेट स्टेडियम में धीमी ओवर गति को लेकर लखनऊ के कप्तान केएल राहुल और चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर जुर्माना ठोका.
लखनऊ: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 34वें मैच में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने अपने घर में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को आठ विकेट से रौंद दिया. इस मैच के बाद दोनों टीमों के कप्तानों पर भारी जुर्माना लगाया गया है. आईपीएल की अनुशासन समिति ने भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति को लेकर लखनऊ के कप्तान केएल राहुल और चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर जुर्माना ठोका है. दोनों कप्तानों पर 12-12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.
आईपीएल की ओर से शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच 34 के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखी थी.
स्वो ओवर रेच को लेकर लखनऊ के कप्तान केएल राहुल का इस सीजन का यह पहला अपराध था और इसलिए उनपर केवल 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. उनके अलावा चेन्नई के कप्तान गायकवाड़ पर 12 लाख रुपये का फाइन ठोका गया है.
आईपीएल ने आगे बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान गायकवाड़ पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच 34 के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखी थी.
बयान में कहा गया है कि आईपीएल की न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था और इसलिए गायकवाड़ पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.
मैच की बात करें तो चेन्नई से मिले 177 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी लखनऊ को कप्तान राहुल (82) और क्विंटन डिकॉक (54) ने पहले विकेट के लिए 154 रन की शतकीय साझेदारी करके जीत की ओर अग्रसर कर दिया. लखनऊ ने इसके बाद आठ विकेट शेष रहते मुकाबले को अपने नाम कर लिया. इससे पहले, एमएस धोनी ने नौ गेंदों में 28 रनों की तूफानी पारी खेलकर चेन्नई को 20 ओवरों में 176/6 तक के स्कोर तक पहुंचाया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.