
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
LSG vs CSK pitch report IPL 2024 Match Today: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आज यानी के शुक्रवार को अपने घर में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के 34वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की मेजबानी करेगी. लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल विहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच में लखनऊ की बल्लेबाजी के सामने चेन्नई सुपर किंग्स के धारदार गेंदबाजी की चुनौती रहने वाली है. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी और महेंद्र सिंह धोनी की प्रेरणा वाली चेन्नई टीम ने पिछले दो मैच जीते हें जबकि केएल राहुल की लखनऊ टीम को लगातार दो पराजय झेलनी पड़ी है.
लखनऊ के बल्लेबाज अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं और देखना होगा कि बेहतरीन फॉर्म में चल रहे चेन्नई के गेंदबाजों का सामना वे कैसे करते हैं. यॉर्कर डालने में उस्ताद मथीषा पथिराना को डैथ ओवरों में खेल पाना बहुत मुश्किल है. वहीं मुस्ताफिजुर रहमान के पास कम से कम तीन वैरिएशन हैं. इकाना जैसे स्टेडियम पर जहां गेंद पर पकड़ अच्छी रहती है और रविंद्र जडेजा काफी असरदार साबित हो सकते हैं. लखनऊ में महीश तीक्षणा के रूप में एक अतिरिक्त स्पिनर को उतारा जा सकता है.
रोहित शर्मा ने तोड़ा कीरोन पोलार्ड का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, IPL में बनाया नया कीर्तिमान
लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच पर तेज गेंदबाजों को काफी रास आती है. आंकड़ों की मानें तो पेसर्स ने इस मैदान पर 27 विकेट चटकाए हैं जबकि स्पिनरों के खाते में अब तक 11 विकेट आए हैं. इस सीजन में इस मैदान पर अब तक तीन मैचों में एक बार भी 200 का स्कोर नहीं बना है. इस मैदान पर पिच धीमी रहती है और ऐसे में गेंद पुरानी होने के बाद बल्लेबाज फंस सकते हैं. गेंद पुरानी होने के बाद तेज गेंदबाज और ज्यादा कमाल कर सकते हैं.
लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शुक्रवार को होने वाले मैच के दिन आसमान साफ रहेगा और फैंस को पूरे 40 ओवर के दौरान मैच देखने को मिलेगा. शाम के समय तापमान 29 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है और साथ ही दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है क्योंकि शाम के समय ओस पड़ने की संभावना है.
लखनऊ सुपर जाइंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, मैट हेनरी, मोहम्मद अरशद खान.
चेन्नई सुपरकिंग्स: महेंद्र सिंह धोनी, अरावेली अवनीश, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मोईन अली, शिवम दुबे, आरएस हंगरगेकर, रविंद्र जडेजा, अजय जादव मंडल, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, निशांत सिंधू , दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मुस्तफिजुर रहमान, मथीसा पथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, शारदुल ठाकुर, महेश तीक्षणा और समीर रिज्वी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.