LSG से हारकर क्या बोले कप्तान हार्दिक पांड्या- खुद को माना हार का जिम्मेदार

हार्दिक पांड्या जब बैटिंग के लिए क्रीज पर आए थे, तब मुंबई को 23 बॉल में 52 रनों की दरकार थी. लेकिन मुंबई की टीम यहां 12 रनों से पिछड़ गई.

Written by: Arun Kumar
Published: April 5, 2025, 8:06 AM IST

लखनऊ. IPL के इस सीजन में मुंबई इंडियन्स (MI) की टीम को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा है. यह इस सीजन खेले गए 4 मैचों में उसकी तीसरी हार है. टीम यहां जीत के करीब थी, लेकिन अंतिम 2 ओवरों में वह जीती बाजी हार गई. मुंबई को अंतिम 2 ओवर में 29 रन नहीं बना पाई, जबकि तब 6 विकेट उसके हाथ में थे. मैच के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस हार की जिम्मेदारी खुद पर ली.

कप्तान हार्दिक ने इस मैच में बैट और बॉल दोनों से शानदार परफॉर्मेंस दी. उन्होंने बॉलिंग के दौरान अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए. इसके बाद जब वह बैटिंग में नंबर 6 पर क्रीज पर उतरे तो उन्होंने 16 बॉल में नाबाद 28 रन बनाए. इसके बावजूद मुंबई को यहां 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

मैच के बाद हार्दिक ने कहा कि हम यह मैच बैटिंग की वजह नहीं बल्कि बॉलिंग से हारे हैं क्योंकि हमने इस मैच में 10 से 15 रन अधिक लुटा दिए, जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ा. मुंबई के इस कप्तान ने कहा, ‘जब हारते हैं तो बुरा लगता है. अगर हमें मैदान पर ईमानदार रहना है तो हमने इस विकेट पर 10 से 15 रन अधिक दे दिए.’

इसके बाद उनसे उनके 5 विकेट के प्रदर्शन पर सवाल पूछा गया. इसके जवाब में इस कप्तान ने कहा, ‘मैं हमेशा से ही अपनी बॉलिंग एन्जॉय करता हूं. मुझे नहीं लगता कि मेरे पास बहुत विकल्प हैं. मैं बस विकेट को पढ़ने की कोशिश करता हूं और कुछ स्मार्ट विकल्प लाने की कोशिश करता हूं. मैं विकेट लेने के लिए नहीं जाता. मैं बस डॉट बॉल करने का प्रयास करता हूं और बल्लेबाज को रिस्क लेने को देखता हूं.’

इसके बाद हार्दिक ने टीम की बैटिंग की तारीफ करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि बतौर बैटिंग इकाई, हम पीछे रह गए लेकिन बतौर टीम हम जीतते हैं और बतौर टीम हम हारते हैं. मैं यहां किसी एक पर उंगली नहीं उठाना चाहता. इसकी जिम्मेदारी पूरी बैटिंग इकाई को लेनी होगी. मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं.’

मुंबई के पास जब अंतिम 7 बॉल बची थीं, तो उसने तिलक वर्मा को रिटायर्ड आउट लेकर मिचेल सेंटनर को क्रीज पर उतार दिया. इस पर हार्दिक ने कहा, ‘यह साफ था हमें कुछ हिट्स की दरकार थी, क्रिकेट में कुछ ऐसे दिन आते हैं, जब आप कोशिश करते हैं लेकिन होता नहीं है. मैं बस सिंपल रखना पसंद करता हूं कि अच्छी क्रिकेट खेलो. अच्छे निर्णय लो. बॉलिंग में स्मार्ट रहो. बल्लेबाजी में चांस लो. थोड़ी आक्रामकता के साथ साधारण क्रिकेट खेलो.’

इसके साथ ही इस कप्तान ने उम्मीद जताते हुए कहा, ‘यह लंबा टूर्नामेंट है, हमें एक-दो जीत मिलेंगी तो हम लय हासिल कर लेंगे.’

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.