MI vs LSG: लखनऊ को इन गलतियों की चुकानी पड़ी कीमत, 32 रन पर 8 विकेट गंवाकर टीम ने आकाश के आगे किया सरेंडर

LSG vs MI IPL 2023 Eliminator: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में लखनऊ 16.3 ओवर में 101 रन पर ऑलआउट हो गई.

Published date india.com Updated: May 25, 2023 1:24 AM IST
LSG vs MI IPL 2023 Eliminator
LSG vs MI IPL 2023 Eliminator

इंडियन प्रीमियर (आईपीएल) इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने 16वें सीजन के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रनों से हराकर क्वालीफायर-2 में जगह बना ली. क्वालिफायर-2 में मुंबई का मुकाबला 26 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूदा चैंपिनयन गुजरात टाइटंस से होगा. चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 182 रन बनाए. जवाब में लखनऊ की टीम 16.3 ओवर में 101 रन पर ऑलआउट हो गई.

आकाश ने IPL में रचा एक नया इतिहास

आकाश IPL प्लेऑफ/नॉकआउट में पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अहम लीग स्टेज मैच में 4 विकेट अपने नाम किए थे. उनका ये बॉलिंग परफॉर्मेंस IPL में किसी अनकैप्ड खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है. इससे पहले ये रिकॉर्ड अंकित राजपूत के नाम था जिन्होंने 14 रन देकर 5 विकेट चटकाये थे. मधवाल आईपीएल के प्लेऑफ में 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं.

सूर्या-ग्रीन की पार्टनरशिप और इम्पैक्ट प्लेयर नेहाल वढेरा ने मुंबई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया

मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 38 रन पर 2 विकेट गंवा दिए. इसके बाद कैमरून ग्रीन और सूर्यकुमार यादव ने 38 गेंदों पर 66 रन की पार्टनरशिप की. ग्रीन ने 41 और सूर्या ने 33 रन बनाकर मुंबई का स्कोरिंग रेट 10 रन प्रति ओवर के पास बनाए रखा. इसके बाद नेहाल वढेरा मुंबई के 17वें ओवर में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में क्रीज पर आए. उन्होंने 12 ही गेंदों पर 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 23 रन की पारी खेल मुंबई का स्कोर 182 तक पहुंचा दिया.

32 रन पर 8 विकेट गंवाकर लखनऊ की टीम ने आकाश के आगे किया सरेंडर

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

183 रन का टारगेट चेज करते हुए लखनऊ ने संभली शुरुआत की, लेकिन मिडिल ओवर्स में लगातार विकेट गंवाए और स्कोर से 81 रन दूर रह गई. LSG का स्कोर एक समय 69 रन पर 2 विकेट था. क्रुणाल पंड्या और मार्कस स्टोयनिस के रूप में टीम के पास दो सेट बैटर थे. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 30 गेंदों पर 46 रनों की साझेदारी करके लखनऊ को मैच में वापसी करा दी थी. यहां से ऐसा लग रहा था कि लखनऊ इस लक्ष्य के करीब पहुंच जाएगी.

लेकिन टीम ने अगले 32 रन बनाने में बाकी 8 विकेट गंवा दिए. इनमें तीन बल्लेबाज तो रन आउट हुए. लखनऊ की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने 40 और काइल मेयर्स ने 18 रन बनाए. टीम के बाकी बल्लेबाज 15 रन से ज्यादा नहीं बना सके.

आकाश ने खोला पंजा

आकाश ने 3.3 ओवर में महज 5 रन देकर 5 बल्लेबाजों को आउट किया. उन्होंने अपने दूसरे और लखनऊ की पारी के 10वें ओवर में केवल 1 रन दिया और दो बड़े विकेट अपने नाम किए. उनका यह ओवर ही मैच का टर्निंग प्वॉइंय साबित हुआ. उन्होंने आईपीएल 2023 के पहले तीन मैचों में केवल एक ही विकेट लिथे. लेकिन अब पिछले चार मैचों में वह 10 विकेट चटका चुके हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.