लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ लखनऊ की मुश्किल पिच पर मुंबई की टीम 178 रनों की चुनौती का सामना करने उतरी थी और उसके ओपनिंग बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा (37) और ईशान किशन (59) की जोड़ी ने ओवर में 90 रनों की साझेदारी कर सही ट्रैक पर ला दिया. इसके बाद मुंबई की टीम को एक के बाद एक 5 झटके लगे. लेकिन अंतिम 2 ओवरों में जब उसे 30 रन की दरकार थी, तो 19वें ओवर में वह 19 रन लूटने में कामयाब रही लेकिन मैच के आखिरी ओवर में वह 11 रन बनाने से चूक गई और यहां उसे 5 रन से हार का सामना करना पड़ा. लेकिन इसके बावजूद कप्तान रोहित शर्मा ने बल्लेबाजों को नहीं बल्कि अपने गेंदबाजों को हार का दोष दिया.
रोहित शर्मा ने हार का ठीकरा गेंदबाजों पर फोड़ते हुए कहा कि आखिरी तीन ओवरों में रन लुटाना महंगा पड़ा. मुंबई के गेंदबाजों ने आखिरी तीन ओवरों में 54 रन दे दिए, जिसकी बदौलत 178 रनों की विशाल चुनौती मिली और इसके जवाब में वह सिर्फ 172 रन ही बना पाई. लखनऊ की टीम ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए मार्कस स्टोइनिस (89 रन, 47 बॉल में 4×4, 6×8) की दमदार बल्लेबाजी ने यहां टीम के लिए कमाल कर दिया.
मुंबई के कप्तान रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘हम अच्छा खेले ही नहीं. कुछ पल आए थे, जिन्हें भुनाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हो सका. दुर्भाग्यपूर्ण रहा लेकिन हमें मनोबल ऊंचा रखना होगा.’
पहले विकेट की साझेदारी में ईशान किशन के साथ 58 गेंद में 90 रन जोड़ने वाले रोहित ने कहा, ‘हमने पिच का अच्छा आकलन किया था. यह पहले की तरह नहीं थी और बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी. हमने दूसरे हाफ में लय खो दी. गेंदबाजी में भी आखिरी तीन ओवर में काफी रन दे डाले.’
मुंबई को 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले इस कप्तान ने कहा, ‘यह स्कोर बनाने लायक था लेकिन हम दूसरे हाफ में भटक गए. लेकिन जिस ढंग से हमने बैटिंग की शुरुआत की थी हम इस स्कोर का पीछा करने के लिए अच्छी पॉजिशन में थे.’
उन्होंने यहां विरोधी टीम की ओर से ताबड़तोड़ नाबाद 89 रनों की पारी खेलने वाले मार्कस स्टोइनिस की भी तारीफ की. रोहित ने कहा, ‘वह सचमुच शानदार खेला. वह सीधे मार रहा था और ऐसी पिचों पर आपको इसी की जरूरत होती है. यह उनकी शानदार पारी थी.’ प्लेआफ में पहुंचने की संभावना के बारे में उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि आंकड़े क्या कहते हैं. हमें अगला मैच हर हालत में जीतना है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.